Ashwagandha for Weight Loss : वजन घटाना इन दिनों काफी बड़ी चुनौती हो चुकी है। अधिकतर लोग बढ़ते वजन के शिकार हो रहे हैं। इसका कारण गलत खानपान, लाइफस्टाइल और बीमारियां हैं। बढ़ते वजन से अगर आप परेशान हैं, तो आयुर्वेद का सहारा ले सकते हैं। आयुर्वेद में कई ऐसे आसान से उपाय हैं, जिसकी मदद से आप वजन को कम कर सकते हैं। इन उपायों में अश्वगंधा का सेवन करना शामिल है। जी हां, अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो कई बीमारियों को दूर कर सकता है। इसके साथ ही यह आपके बढ़ते वजन को भी घटाने में प्रभावी है। अगर आप अपने वजन से परेशान हैं तो अश्वगंधा का सेवन करें। आइए जानते हैं वजन घटाने में कैसे फायदेमंद है अश्वगंधा और कैसे करें इसका सेवन।
अश्वगंधा से घटाएं वजन
कैसे वजन कम करता है अश्वगंधा?
फूड क्रेविंग्स करे कम
अश्वगंधा का सेवन करने से आप अपने बढ़ते वजन को कंंट्रोल कर सकते हैं। दरअसलस अश्वगंधा में मौजूद गुण आपके बार-बार खाने की क्रेविंग्स को दूर कर सकता है, जिससे आपको भूख कम लगती है। ऐसे में आप उल्टी-सीधी चीजों को खाने से बचते हैं जो वजन को घटाने में प्रभावी हो सकता है।
मेटाबॉलिज्म करे बूस्ट
अश्वगंधा का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जो आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार है। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो काफी हद तक आपका वजन कंट्रोल हो सकता है।
शरीर की बढ़ाए एनर्जी
अश्वगंधा का सेवन करने से आपके शरीर की एनर्जी बढ़ती है। ऐसे में एक्सरसाइज के दौरान आपको बार-बार थकान नहीं होता है। इससे आप सही से एक्सरसाइज करते हैं, जिससे वजन घटाने में मददगार हो सकता है।
वजन घटाने के लिए अश्वगंधा का कैसे करें सेवन?
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए अश्वगंधा का सेवन हेल्दी हो सकता है। इसका सेवन आप पाउडर के रूप में गर्म पानी के साथ कर सकते हैं। इससे वजन कम हो सकता है।
इसके अलावा अश्वगंधा के पत्तों को पीसकर इसका अर्क निकालकर इसका सेवन करें। इससे भी आपको काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा अश्वगंधा की जड़ों को पानी में उबालकर इसका सेवन करें। वहीं, चाय के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
