चाहते हैं फर्राटेदार अंग्रेजी बोले आपका लाडला तो मां-बाप करें ये 4 उपाय, जानें घर पर बच्चों को इंग्लिश बोलना कैसे सीखाएं?

Effective Ways To Improve Child English At Home: अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा फर्राटेदार अंग्रेजी बोले तो आपको कुछ खास उपाय करने चाहिए। यहां हम आपको बच्चे को घर पर ही इंग्लिश सिखाने के तरीके बता रहे हैं। इससे आपको काफी मदद मिलेगी और आपके लाडले को इंग्लिश बोलना आ जाएगा।

Effective Ways To Improve Child English At Home: आज के दौर में कॉम्पिटिशन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि मां-बाप 2 से 3 साल के बच्चे को भी ढेर सारे क्लासेस कराते हैं, जिससे स्किल्स डेवलप हो। इतना ही नहीं, हर पेरेंट की इच्छा होती है कि उनका बच्चा एकदम धड़ल्ले से इंग्लिश बोले। आखिर ये इच्छा हो भी क्यों न, समय के साथ इंग्लिश की डिमांड भी तो बढ़ती जा रही है। अब बच्चा इंग्लिश बोले, इसके लिए आपको उन्हें तरह-तरह के क्लासेस में भेजने और पैसे लगाने की जरूरत नहीं है। आप बच्चे को घर पर भी अंग्रेजी में बात करना सीखा सकते हैं। यहां पर हम आपको बता रहें है कि आप कौन से तरीके आजमाकर बच्चे को घर पर ही इंग्लिश बोलना सिखा सकते हैं।

How can I improve my child's English speaking Skills At Home

1) बच्चे से इंग्लिश में करें बात

अगर आप चाहते हैं कि बच्चा घर पर और आपके गेस्ट के सामने भी इंग्लिश में ही बात करें तो आपको हमेशा उनसे इंग्लिश में ही बात करनी चाहिए। जब आप अंग्रेजी बोलेंगे तो बच्चा भी आपको देखकर उसी भाषा में जवाब देने की कोशिश करेगा। हर छोटी-बड़ी बात को इंग्लिश में ही समझाएं। इससे बच्चे की बोलने की झमता बढ़ेगी।

End of Feed