मनी प्लांट की ग्रोथ रुक गई है, क्या करें? जानें मनी प्लांट के लिए कौन सा उर्वरक सबसे अच्छा है

Money plant Care Tips: मनी प्लांट के लिए घर पर आसानी से जैविक खाद बनाई जा सकती है। केले के छिलके, चायपत्ती, सब्जियों के छिलके और अंडे के छिलकों को सुखाकर मिट्टी में मिलाया जा सकता है।

Money plant Care Tips: मनी प्लांट ऐसा पौधा है जो बागवानी के शौकीन ज्यादातर भारतीय घरों में जरूर मिल जाएगा। मनी प्लांट ना सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाता है बल्कि ये सकारात्मकता का भी स्रोत माना जाता जाता है। हालांकि बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि उनका मनी प्लांट बार-बार सूख जाता है। अगर आप भी 45-47 डिग्री की इस भयानक गर्मी में अपने मनी प्लांट को हराभरा रखना चाहते हैं तो हम यहां आपके लिए गार्डनिंग एक्सपर्ट्स से कुछ टिप्स लाए हैं:

Money plant Care

भयंकर गर्मी में भी हरा रहेगा मनी प्लांट

मनी प्लांट की ग्रोथ रुक गई है, क्या करें?

अगर मनी प्लांट की ग्रोथ रुक गई है, तो सबसे पहले उसकी धूप, पानी और मिट्टी की जांच करें। बहुत ज्यादा या बहुत कम पानी इसकी बढ़त रोक सकता है। मनी प्लांट को तेज धूप से बचाएं। हर 15 दिन में मिट्टी को भुरभुरा करें और सूखी पत्तियां हटा दें। समय-समय पर पानी बदलना और पौधे की कटिंग करना भी ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है।

End of Feed