पहले के दौर में गले में पहनने वाली टाई को केवल पुरुषों की एक्सेसरी माना जाता था। हालांकि लगातार बदलती हुई फैशन की दुनिया में अब टाई महिला और पुरुषों दोनों की अलमारियों का और स्टाइल का हिस्सा हैं। साथ ही साथ पहले के जमाने में टाई को सिर्फ फॉर्मल लुक के लिया पहना जाता था। टाई बहुत हद तक ऑफिस तक ही सीमित थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। गर्ल्स और बॉयज दोनों ही कैजुअल लुक्स के लिए टाई स्टाइल कर रहे हैं। देखें आप टाई को अपने लुक्स के साथ कैसे शामिल कर सकते हैं।
टाई का ट्रेंड आखिर क्यों बढ़ रहा है?
महिलाओं के फैशन में टाई इन दिनों एक नया स्टाइल स्टेटमेंट बनकर उभरी है। यह ट्रेंड अचानक नहीं आया, बल्कि 'बॉयफ्रेंड स्टाइल' और एंड्रोजीनस फैशन की बढ़ती पॉपुलैरिटी का हिस्सा है। ओवरसाइज़्ड ब्लेज़र, लोफर्स और टेलर्ड ट्राउज़र्स के साथ टाई को स्टाइल करने से लुक में एक अलग ही कॉन्फिडेंस और एटीट्यूड नजर आता है। टाई किसी भी आउटफिट में एक क्लासी फोकल पॉइंट बनाती है और उसे थोड़ा ड्रामेटिक टच देती है।
टाई पहनने का सही तरीका
अगर आप टाई को ट्रेंडी दिखाना चाहती हैं तो इसे बहुत कसकर न बांधें। थोड़ा ढीला नॉट बनाएं और शर्ट का ऊपर वाला बटन खुला छोड़ दें। इससे लुक ज्यादा रिलैक्स्ड और स्टाइलिश दिखाई देता है। यही "इफर्टलेस फैशन" इस समय सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
किन कपड़ों के साथ करें पेयर?
सिल्क टाई को टैंक टॉप, फिटेड टी-शर्ट या ओवरसाइज़्ड शर्ट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। शाम के लुक के लिए इसे ओपन ब्लेज़र के साथ पहनना भी शानदार विकल्प है। इससे टाई एक एक्सेसरी और लेयरिंग पीस दोनों की तरह काम करती है।
रंग और प्रिंट का रखें ध्यान
यदि आप फैशन-फॉरवर्ड लुक चाहती हैं तो पारंपरिक कॉर्पोरेट स्ट्राइप्स की जगह विंटेज पैस्ली, ज्योमेट्रिक प्रिंट्स या सॉफ्ट पेस्टल रंगों वाली टाई चुनें। ऐसे डिज़ाइन ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आते हैं।
स्टाइलिंग टिप
टाई को अपने लुक का मुख्य आकर्षण बनने दें। अगर टाई बोल्ड है तो बाकी कपड़ों को सिंपल रखें। चाहें तो टाई को बेल्ट की तरह इस्तेमाल करें या दो टाई को जोड़कर स्कार्फ जैसा लुक भी बना सकती हैं। यही छोटे-छोटे प्रयोग आपके फैशन गेम को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं।
