अगर आपको पता चले कि आपके किसी करीबी दोस्त का पार्टनर उसे धोखा दे रहा है, तो सबसे पहले मन में यही सवाल आता है कि क्या यह बात बतानी चाहिए? अगर हां, तो कैसे? यह बेहद संवेदनशील स्थिति होती है। जरा-सी जल्दबाजी दोस्ती और रिश्ते दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में भावनाओं के बजाय समझदारी से काम लेना जरूरी है। आइए जानें कि अपने दोस्तो कैसे बताएं कि उसका पार्टनर उसे चीट कर रहा है:
क्या आपके दोस्त का पार्टनर उसे धोखा दे रहा है? ऐसे बताएं सच्चाई (Photo: iStock)
पहले पक्के सबूत होने चाहिए
केवल अफवाह, किसी की कही बात या सोशल मीडिया पर दिखी किसी तस्वीर के आधार पर दोस्त से बात न करें। अगर आपकी जानकारी अधूरी या गलत निकली, तो बेवजह किसी का रिश्ता टूट सकता है। इसलिए पहले यह सुनिश्चित करें कि आपकी जानकारी भरोसेमंद है।
सही समय और जगह चुनें
इतनी गंभीर बात कभी भी फोन, चैट या लोगों के बीच नहीं करनी चाहिए। किसी शांत और निजी जगह पर दोस्त से आमने-सामने बात करें, जहां वह बिना किसी दबाव के आपकी बात सुन सके।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जरूरी नहीं पति की हर बात मानना, इन 6 बातों से साफ करे मना
आरोप लगाने वाली भाषा से बचें
बात की शुरुआत "तुम्हारा पार्टनर तुम्हें धोखा दे रहा है" जैसे वाक्य से करने के बजाय शांत लहजे में कहें, "मुझे एक ऐसी बात पता चली है जो शायद तुम्हें जाननी चाहिए। मैं चाहता हूं कि तुम इसे सोच-समझकर देखो।" इस तरह बात करने से सामने वाला रक्षात्मक होने के बजाय आपकी बात सुनने के लिए तैयार होगा।
सिर्फ तथ्य बताएं, फैसला न सुनाएं
आपने जो देखा या जाना है, वही साझा करें। अपनी तरफ से कहानी में कुछ जोड़ने या अनुमान लगाने से बचें। यह भी न कहें कि तुम्हें अभी रिश्ता खत्म कर देना चाहिए। फैसला आपके दोस्त का होना चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दूसरी शादी में कभी ना करें ये एक गलती, टूट सकता है रिश्ता
साथ ना छोड़ें
सच्चाई जानने के बाद आपका दोस्त भावनात्मक रूप से टूट सकता है। उसे यह एहसास दिलाएं कि वह अकेला नहीं है। अगर उसे बात करने, सलाह लेने या किसी भरोसेमंद सहारे की जरूरत हो, तो उसका साथ दें।
अपनी सीमाएं भी समझें
याद रखें कि आपका काम जानकारी साझा करना है, न कि उसके रिश्ते का फैसला करना। कई बार लोग सब जानने के बाद भी रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।
