How To Make Vitamin C Toner (विटामिन सी टोनर कैसे बनाएं): विटामिन सी आपकी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। और इसी लिए इन दिनों मार्केट में विटामिन सी युक्त कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं। हालांकि इन प्रोडक्ट्स में केमिकल भी होता है, जो आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में अगर आप अपनी स्किन के लिए विटामिन सी का यूज करना चाहते हैं, तो ताजे संतरा के छिलको उपयोग कर खास टोनर बनाना बेस्ट हो सकता है। देखें घर पर चेहरे के लिए विटामिन सी टोनर कैसे बनाएं, जो आपको एंटी एजिंग, पिगमेंटेशन तो दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाएगा।
How To Make Vitamin C Toner At Home, घर पर विटामिन सी टोनर कैसे बनाएं
संतरा का छिलका बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। खासतौर से स्किन के लिए इसको अप्लाई करने के अलग ही फायदे होते हैं। ऐसे में आप घर पर ही खास संतरा का छिलका यूज कर मार्केट जैसा विटामिन सी टोनर तैयार कर सकते हैं। देखें विटामिन सी टोनर कैसे बनाएं -
विटामिन सी वाला टोनर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक गिलास पानी में संतरे के छिलकों को को करीब करीब 10 से 15 मिनट तक उबाल लेना है। फिर उसे छानकर ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा हो जाए, उसके बाद आपको 2 चम्मच गुलाब जल और 1 विटामिन ई वाला कैप्सूल लेना है और सबको अच्छे से मिक्स कर देना है। और बस आपका टोनर तैयार है, इसे अच्छी सी स्प्रे बॉटल में स्टोर कर दें। इसे आप करीब 7 दिनों तक फ्रिज में रख सकते हैं।
