How To Make Ubtan At Home: अगर आपके भी घर में शहनाई बजने वाली है या आपकी ही शादी है तो तैयारियां तो चल ही रही होंगी। इस शादी सीजन में कई सारी लड़कियां दुल्हन बनने की तैयारी में हैं। ऐसे में हर दूसरे दिन पार्लर के चक्कर भी काट रही हैं। अब ब्राइडल ग्लो पाने के लिए थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ती है। वहीं, पार्लर के अलावा भी घर पर दुल्हन को उबटन लगाया जाता है। शादी के कुछ दिन पहले से ही दुल्हन को उबटन लगाने की विधि शुरू हो जाती है। उबटन होने वाली दुल्हन को नैचुरल तरीके से चांद सा निखार देता है और टैनिंग को भी दूर करता है। आइये आज हम आपको घर पर ही उबटन बनाने की विधि विस्तार में बताते हैं।
उबटन बनान की सामग्री-
1 चम्मच- चावल का आटा
1 चम्मच- चंदन पाउडर
1/2 चम्मच- चुकंदर का पाउडर
1/2 चम्मच- मसूर दाल का पाउडर
5 से 6 चम्मच- दूध
1/4 चम्मच- बेसन
उबटन बनाने की विधि-
इस होममेड उबटन को तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। उबटन को मिलाने के लिए दूध की जगह गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें और चेहरे पर हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह उबटन स्किन को चमकाने के साथ दाग-धब्बों को कम करेगा और टैनिंग से भी बचाएगा। इस उबटन को हफ्ते में 1 बार लगाया जा सकता है।
