करवा चौथ से पहले चेहरे के दाग-धब्बे हो जाएंगे गायब, कद्दू फेस मास्क से लौटेगा पुरा निखार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 16, 2024, 03:02 PM IST

Pumpkin Face Mask: धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन की वजह से चेहरे डल हो जाता है। कई बार ये पिंपल और दाग-धब्बों का भी कारण बनता है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कद्दू के फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Pumpkin Face Mask: ये बात को हम सभी लोग जानते हैं कि कद्दू सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन बात बहुत कम ही लोगों को पता होगी कि ये स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक है। कद्दू का फेस मास्क तैयार कर आप चेहरे की रंगत सुधारने के साथ साथ स्किन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप करवा चौथ से पहले चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करना चाहती हैं तो कद्दू फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां जाने फेस मास्क तैयार करने का सही तरीका।

How to make pumpkin face mask

कद्दू फेस मास्क बनाने के लिए

कद्दू प्यूरी

शहद

कद्दू के बीज का तेल

दालचीनी

सेब का सिरका

कद्दू फेस मास्क बनाने का तरीका

इसका फेस मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले कद्दू को पका लें। फिर इसे अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें शहद, कद्दू के बीज का तेल, दालचीनी और सेब का सिरका डालें। फिर इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें।

इस तरह करें अप्लाई

इस फेस मास्क को अप्लाई करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। फिर इस फेस मास्क को अप्लाई करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर आपकी सेंसेटिव स्किन है तो इसे 3 मिनट में हटा लें। अगर नॉर्मल त्वचा है तो 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इस फेस मास्क को हटाने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। सारे दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।

End Article
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी...

End of Feed