धरती की दुश्मन है प्लास्टिक, बच्चों को बताएं इससे दूर रहने के टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 3, 2024, 03:00 PM IST

प्लास्टिक का इस्तेमाल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। इसके साथ ही ये सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है। प्लास्टिक के इस्तेमाल की रोकथाम के लिए और प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को बताने के लिए हर साल 3 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया जाता है। ऐसे में जानिए बच्चों को प्लास्टिक के इस्तेमाल ना करने के लिए कैसे जागरूक करें।

हर साल 3 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाना है। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि प्लास्टिक सेहत और हमारे पर्यावरण के लिए कितना हानिकारक होता है। अगर पर्यावरण ही स्वच्छ नहीं रेहगा तो हम खुद को स्वस्थ्य रखने के बारे में कैसे सोच सकते हैं। प्लास्टिक यूज को कम करने के लिए कई राज्य सरकारों ने प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर रोक भी लगा रखी है। अंतराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस का मेन उद्देश्य प्लास्टिक की वजह से जो प्रदुषण फैल रहा है, उसे कम करना है। प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल केवल बड़े-बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चे भी कर रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि बच्चे अपने पेरेंट्स को जो करते देखते हैं वहीं वो सीखते हैं। ऐसे में यह हर पेरेंट्स की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने बच्चों को प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने के लिए जागरूक करें और साथ ही प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में उन्हें बताएं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने बच्चों को प्लास्टिक के इस्तेमाल ना करने के लिए प्रेरित कर सकेंगे।

How to make kids aware about plastic bags

बच्चों के लिए प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कैसे कम करें

1. बच्चों को प्लास्टिक के स्ट्रॉ का इस्तेमाल ना करने के लिए प्रेरित करें। इसकी जगह उन्हें स्टेनलेस स्टील का स्ट्रॉ दें।

End of Feed