Homemade Chocolate: क्रिसमस पार्टी के लिए घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी चॉकलेट, देखें होममेड चॉकलेट बनाने की रेसिपी इन हिंदी

Homemade Chocolate (घर पर चॉकलेट कैसे बनाएं): क्रिसमस आने वाला है, और ऐसे में क्रिसमस केक तो कपकेक के साथ साथ आपको घर पर ही चॉकलेट भी बनानी ही चाहिए। जो आपके बच्चों से लेकर घर के बड़ों को भी पसंद आएंगी। यहां देखें घर पर चॉकलेट कैसे बनाते हैं रेसिपी इन हिंदी।

Homemade Chocolate (घर पर चॉकलेट कैसे बनाएं): क्रिसमस के लिए घर पर कुछ टेस्टी सा बनाने का मन है, लेकिन केक और कपकेक तो सब ही बनाते हैं। तो ऐसे में आप घर पर टेस्टी सी चॉकलेट्स बनाकर तैयार कर सकते हैं, जो क्रिसमस के साथ साथ न्यू ईयर पर भी काम आएंगी। वहीं चॉकलेट बनाना बहुत आसान भी है, चॉकलेट्स बच्चों से लेकर घर के बड़ों को भी खूब पसंद आएंगी। यहां देखें होममेड चॉकलेट कैसे बनाते हैं, तो घर पर चॉकलेट बनाने की आसान सी रेसिपी इन हिंदी।

Homemade Chocolate, how to make chocolate, christmas chocolate at home

Homemade Chocolate in hindi

How To Make Chocolate At Home

घर पर टेस्टी सी चॉकलेट्स बनाने के लिए आपको इन ईजी स्टेप्स को फॉलो करना होगा। यहां देखें होममेड चॉकलेट बनाने की विधि -

सिलितॉ

चॉकलेट बनाने के सामान

नारियल का तेल या फिर कोको बटर - 3/4 कप

शक्कर पाउडर - 1 कप

कोको पाउडर - 3/4 कप

दूध पाउडर - 1/3 कप

वनीला एसेन्स - 1 चम्मच

घर पर चॉकलेट बनाने की रेसिपी

घर पर टेस्टी टेस्टी चॉकलेट्स बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बहुत सा पैन गैस पर रखकर गर्म करना होगा। वहीं फिर उसमें कोई एक कटोरा लेकर नारियल का तेल या कोको बटर लेकर उसे अच्छे से गर्म कर लेना होगा। वहीं फिर एक बार आपका तेल या बटर गर्म हो जाए, तो अब आपको उसमें चीनी वाला पाउडर डालना होगा। और जब बटर में चीनी घुलने लगे तब उसी में मिल्क पाउडर और थोड़ा कोको पाउडर भी मिला लें और अच्छे से मिक्स कर लें।

अब आपको इन सारी चीजों को मिक्स करके उसी में वनीला वाला एसेन्स डालना होगा। वनीला नहीं तो आप इस स्टेप पर अपनी पसंद का कोई भी चॉकलेट वाला फ्लेवर या एसेन्स डाल सकते हैं। अब आपको पूरा चॉकलेट का बैटर बढ़िया से मिक्स हो जाए, तो आपको चॉकलेट के सिलिकॉन वाले मोल्ड में अपनी चॉकलेट डालकर उसे सेट होने के लिए फ्रिज में रख देना है। और बस आपकी टेस्टी चॉकलेट्स तैयार हैं, इसे आप किसी भी टाइम बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं।

End Article
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइट...

End of Feed