गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों ने नाक में कर दिया है दम, तो बिजी रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 31, 2025, 06:11 AM IST

गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी है। एक तरफ बच्चों में खुशी की लहर है तो दूसरी तरफ पेरेंट्स काफी परेशान हैं। वजह है, उन्हें बिजी कैसे रखा जाए। यहां कुछ ऐसे टिप्स बताए जा रहे हैं जिससे आप अपने बच्चे को बिजी रख सकते हैं।

गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए मस्ती और आराम का समय होती हैं, लेकिन माता-पिता के लिए यह चुनौती बन जाती है। गर्मी की छुट्टियों में बच्चे खूब खेल कूद करते हैं। तो कुछ बच्चे बाहर घूमने जाने की जिद करते हैं। एक तरफ जहां बच्चों के चेहरे पर गर्मी की छुट्टी की खुशी दिखाई देती है तो वहीं दूसरी तरफ उनके पेरेंट्स इस बात से परेशान रहते हैं कि उन्हें किस तरह बिजी रखा जाए। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां हम कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप अपने बच्चे को गर्मी की छुट्टियों में भी बिजी रख सकते हैं।

Untitled design (2)

आर्ट एंड क्राफ्ट सिखाएं

बच्चों को पेंटिंग, ड्राइंग, मिट्टी के बर्तन बनाना, कोलाज बनाना या पुराने सामान से नई चीजें बनाना सिखा सकते हैं। यह उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देगा और उन्हें बिजी रखने में मदद करेगा।

End of Feed