आयुर्वेद से जानें ठंड में इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके, खाने को लेकर इन बातों का रखें ध्यान

how to increase immunity: सर्दी के मौसम में अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो खान-पान और दिनचर्या को लेकर आपको एकदम अलर्ट रहना चाहिए। ऐसे में आयुर्वेद के अनुसार कुछ बदलाव करके आप स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं। यहां देखें ठंड में इम्युनिटी कैसे बढ़ा सकते हैं।

how to increase immunity: शिशिर ऋतु यानी दिसंबर से मध्य फरवरी तक का ठंडा मौसम शरीर के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इस समय ठंडी हवाएं चलती हैं और शरीर को सामान्य दिनों से ज्यादा गर्माहट तथा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सही खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। आयुर्वेद बताता है कि शिशिर ऋतु में क्या करें और क्या नहीं।

feeling too cold

ठंड में इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय शिशिर ऋतु में स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स साझा करते हुए विस्तार से बताता है कि क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद कहता है कि शिशिर ऋतु में समय पर भोजन करना, गुनगुना पानी पीना, शरीर को ठंड से बचाना और हल्का व्यायाम या योग करना जैसे सरल उपाय है। ये तरीके आसान हैं और इम्युनिटी को मजबूत बनाने के साथ ही शरीर को एक्टिव भी रखते हैं।

End of Feed