फैशन की दुनिया में कुछ ट्रेंड्स ऐसे होते हैं जो आते-जाते रहते हैं, जबकि कुछ समय-समय पर नए रूप में वापसी करते हैं। डेनिम साड़ी भी ऐसा ही एक ट्रेंड है, जो पारंपरिक भारतीय परिधान और मॉडर्न फैशन का दिलचस्प मेल माना जाता है। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने एक खास कार्यक्रम में डेनिम साड़ी पहनकर इस ट्रेंड को फिर से सुर्खियों में ला दिया। उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इसे साड़ी के नए अवतार के रूप में देखा।
यह भी पढ़ें - कांजीवरम साड़ी क्यों है रॉयल लुक की पहली पसंद
माधुरी का यह अंदाज उन महिलाओं के लिए बेस्ट हो सकता है जो साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अपने लुक में थोड़ा मॉडर्न ट्विस्ट भी चाहती हैं। यही वजह है कि डेनिम साड़ी एक बार फिर फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। जरूर ही आपको भी मॉडर्न और स्टाइलिश साड़ी लुक के लिए ये माधुरी का डेनिम साड़ी लुक ट्राय करना चाहिए।
माधुरी दीक्षित का स्टाइलिश डेनिम लुक
माधुरी दीक्षित ने डिजाइनर मयूर गिरोत्रा द्वारा तैयार की गई खास डेनिम और टिशू एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनी। साड़ी में पारंपरिक ड्रेपिंग थी, लेकिन उसका फैब्रिक और डिजाइन इसे बिल्कुल अलग बना रहा था। इसके साथ पहना गया ग्रे ब्लाउज पूरे लुक को संतुलित और आकर्षक बना रहा था। बड़े झुमके, सुनहरी चूड़ियां और हल्के मेकअप ने उनके लुक को और निखार दिया। माथे पर छोटी सी बिंदी ने पारंपरिक साड़ी वाली खूबसूरती को बनाए रखा।
क्या है डेनिम साड़ी की खासियत?
डेनिम साड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन को एक साथ जोड़ती है। जहां एक ओर साड़ी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, वहीं डेनिम यंगस्टर्स और मॉडर्न स्टाइल की पहचान माना जाता है। दोनों का मेल एक नया और फ्रेश लुक तैयार करता है।
पहले भी दिख चुका है यह ट्रेंड
डेनिम साड़ी कोई बिल्कुल नया एक्सपेरिमेंट नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कई डिजाइनर अपने कलेक्शन में इसे शामिल कर चुके हैं। अलग-अलग कट, पैटर्न और टेक्सचर के साथ डेनिम साड़ियों को कई बार फैशन रैंप पर देखा गया है। हालांकि अभी इस तरह की फ्यजुन स्टाइल वाली साड़ियां एकदम ही नई और फ्रेश लगती हैं। खासतौर से यंग गर्ल्स के लिए तो इस तरह का साड़ी डिजाइन एकदम ही नया और खास होने के साथ साथ मस्ट ट्राय है।
