खर्राटों से हो गए हैं परेशान? तो अपनाएं दादी का ये रामबाण तरीका, बंद हो जाएंगी आवाजें आना

Snoring Home Remedy: अगर आप अपने पार्टनर के खर्राटों की वजह से रात भर जगे रह जाते हैं तो इस परेशानी को दूर करने के लिए आप हम सिंपल उपाय यहां बता रहे हैं।

Snoring Home Remedy: अक्‍सर लोगों की शिकायत रहती है कि रातभर वे सो नहीं पाते और इस वजह से दिनभर थकान और झुंझलाहट महसूस होता है। इसकी सबसे बड़ी वजह पार्टनर का खर्राटे लेना बताया जाता है। दरअसल, मोटापा, खराब लाइफस्टाइल, स्मोकिंग, ड्रिंकिंग हैबिट की वजह से कई लोगों को रात के वक्‍त सोते समय खर्राटे होते हैं। खर्राटे की वजह से उनकी तो नींद नहीं टूटती, लेकिन पार्टनर को इस वजह से रातभर नींद नहीं आती। अगर आप भी ऐसी समस्‍या से जूझ रहे हैं तो आप इन सिंपल घरेलू उपायों की मदद लें और इस परेशानी को दूर करें।

snoring home remedies

खर्राटे रोकने के घरेलू उपाय-

1) हल्दी

अगर आप रात के वक्‍त हल्‍दी वाला दूध रोजाना पिएं तो इससे आपके खर्राटे की समस्‍या दूर हो सकती है। हल्‍दी में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो वोकल कॉर्ड और गले के सूजन को कम कर आराम पहुंचाता है जिससे स्नोरिंग नहीं होती।

2) लहसुन

लहसुन की मदद से भी आप स्‍नोरिंग की समस्‍या को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप रात के वक्‍त एक से दो लहसुन लें और इसे कूट लें। अब इसे घी में भून लें और दवा की तरह खा लें।

3) शहद

शहद की मदद से भी आप खर्राटे की समस्‍या को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास में गुनगुना पानी लें और इसमें एक से दो चम्‍मच शहद मिलाएं। अब इस पानी को धीरे धीरे पी लें। स्‍नोरिंग से आराम मिलेगा।

4) ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल का इस्‍तेमाल आप स्‍नोरिंग को रोकने के लिए भी कर सकते हैं। सबसे पहले आप एक चम्‍मच ऑलिव ऑयल को गुनगुना करें और फिर ठंडा कर लें। अब रात के वक्‍त सोते समय कुछ बूंद नाक में डालें और गहरी सांस लें। इन नुस्‍खों की मदद से रात के वक्‍त आपको खर्राटा नहीं होगा और आपका पार्टनर भी रातभर गहरी नींद ले सकेगा।

5) जैतून का तेल

जैतून का तेल खर्राटों पर काबू पाने का काफी कारगर उपाय माना जाता है। आपको करना केवल इतना है कि रात को सोते समय जैतून के तेल की कुछ बूंदे नाक में डालनी हैं। इस तेल में सूजन दूर करने का गुण होता है, जिसके कारण सांस लेना आसान हो जाता है और खर्राटों की स्थिति में राहत मिलती है।

6) शहद और दालचीनी

एक गिलास गर्म पानी में शहद और दालचीनी पाउडर डालकर पीने से खर्राटों की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। रात को सोते समय इस पेय का सेवन लगातार कुछ दिनों तक करें। खर्राटों की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी

End of Feed