बदलते मौसम में लिप्स हो रहे हैं ड्राय, को आज ही अपनाएं ये टिप्स, रूखेपन से मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 12, 2025, 06:49 AM IST

बदलते मौसम में होंठों का रूखा होना एक आम समस्या है। इससे हर कोई परेशान रहता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप ड्राय और रूखे लिप्स से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

बदलते मौसम का असर हमारी सेहत के साथ साथ हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। ठंडी हवाएं स्किन की नमी को छीन लेती है। जिसकी वजह से स्किन की नमी चली जाती है और वो ड्राय होकर फटने लगते हैं। मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर हमारे होंठों पर देखने को मिलता है। हमारी लिप्स ड्राय होकर फटने लगती है। लिप्स फटने की वजह से ये देखने में बेहद खराब लगते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। इसी कड़ी में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से ड्राय लिप्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

How to get rid of dry lip

ड्राय लिप्स से छुटकारा पाने के आसान टिप्स

खुद को हाइड्रेट रखें

बदलके मौसम में स्किन अपनी नमी खो देती है, ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। साथ ही ऐसे फलों का सेवन करें जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है।

End of Feed