Holi 2024: देशभर में कल होली का त्योहार धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया गया। होली को वसंत की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। होली को बुराई पर अच्छाई की जीत कहते हैं। होली पर लोग जमकर रंग खेलते हैं। लेकिन समस्या रंग खेलने के बाद शुरू होती है, जब बात रंग छुड़ाने की आती है। रंग छुड़ाने में लोगों को कई तरह की समस्याएं आती है। रंग छुड़ाने के लिए लोग तरह तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन फिर भी स्किन से रंग नहीं निकल पाता। अगर आप भी रंग छुड़ाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं और जल्दी से जल्दी रंग छुड़ाना चाहते हैं तो अब इसकी जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कुछ ही घंटों में रंग छुड़ा सकते हैं और स्किन को भी कोई नुकसान पहुंचेगा।
होली के रंग को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
उबटन
उबटन की मदद से आप चेहरे के रंग को आसानी से निकाल सकते हैं। उबटन तैयार करने के लिए बेसन, हल्दी, मलाई, नारियल तेल और नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस उबटन को रंग वाली जगह पर लगाएं और फिर सक्रब करें। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा।
ग्लिसरीन
ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी रंग आसानी से निकल जाता है। इसे चेहरे पर कुछ देर के लिए लगा रहने दें, फिर चेहरा धो लें।
नींबू और टमाटर
नींबू और टमाटर की मदद से भी आप चेहरे पर लगे रंग को हटा सकते हैं। इसके लिए टमाटर पेस्ट में नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। बाद में साफ पानी से चेहरे को धो लें। इसके बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
