बिना दवा भी कंट्रोल हो सकता है हाई बीपी! बस लाइफस्टाइल में कर लें ये आसान बदलाव

How to Control high bp Naturally: आज बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के चलते हाई बीपी की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। आज हम आपको कुछ लाइफस्टाइल के बदलाव बताएंगे जो आपके बीपी को नॉर्मल रखेंगे।

How to Control high bp Naturally: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन तेजी से आम समस्या बनता जा रहा है। खराब खानपान, तनाव, कम नींद और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। खास बात यह है कि अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर समय रहते लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव किए जाएं, तो ब्लड प्रेशर को काफी हद तक प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है। इसको लेकर हमने बात की दिल्ली के सीके बिरला हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अमित प्रकाश सिंह और रेनबो अस्पताल के जनरल पीडियाट्रिशियन डॉ. पवन कुमार से।

Natural ways to control blood pressure

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के उपाय

नमक का सेवन कम करें

डॉक्टर अमित के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहला कदम नमक की मात्रा कम करना माना जाता है। अधिक नमक शरीर में सोडियम बढ़ाता है, जिससे ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है। इसमें पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, नमकीन और फास्ट फूड का सेवन कम करना चाहिए। इसकी जगह घर का ताजा और हल्का भोजन बेहतर विकल्प हो सकता है।

End of Feed