सिलेंडर में बची गैस कैसे चेक करें, इन 4 ट्रिक से मिनटों में मिलेगी सही जानकारी

How To Check Gas in Cylinder: गैस की किल्लत को देखते हुए क्या आपको भी डर है कि कहीं आपकी रसोई में रखा सिलेंडर खत्म न हो जाए। यदि आप जानना चाहते हैं कि गैस सिलेंडर में कितनी गैस है, तो हम आपको इसे चेक करने के आसान टिप्स देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सिलेंडर में कितनी गैस है और कब सिलेंडर बुक करें?

How To Check Gas in Cylinder: देश के कई हिस्सों में इन दिनों एलपीजी सिलेंडर को लेकर चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और सप्लाई चेन में बाधा के कारण गैस की सप्लाई को लेकर लोगों में आशंका बढ़ गई है। यही कारण है कि कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग जल्दी-जल्दी सिलेंडर बुक कराने और स्टोर करने में लगे हैं। ऐसे में अपने घरों में रखे सिलेंडर की जांच करना जरूरी है। यदि आप घर के सिलेंडर में गैस का लेवल जानना चाहते हैं, तो ये टिप्स आपके काफी काम आ सकते हैं।

Gas Cylinder Tips

सिलेंडर में गैस कैसे चेक करे?

गर्म पानी से चेक करें गैस का लेवल

गर्म पानी से सिलेंडर में गैस का लेवल चेक करना यह सबसे लोकप्रिय और आसान तरीका माना जाता है। इसके लिए आपको बस एक मग गर्म पानी को सिलेंडर की साइड पर धीरे-धीरे डालना है। इसके कुछ सेकंड बाद हाथ से सिलेंडर को छुए। जहां तक सिलेंडर ठंडा महसूस हो वहां तक सिलेंडर में गैस मौजूद है। यदि आपको सिलेंडर में ठंडा हिस्सा काफी नीचे महसूस हो तो समझ लें आपकी सिलेंडर खाली होने वाला है।

End of Feed