कितने तेल में तल जाएंगी 20 पूड़ियां, पूड़ी तलने के लिए कैसी होनी चाहिए कड़ाही

Poori Making Tips in Hindi: पूड़ियों के लिए तेल की खपत इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपने जो कड़ाही चुनी है वो कितनी गहरी है।

Poori Making Tips in Hindi: पूड़ी सब्जी शायद भारत में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला पकवान है। शादी ब्याह हो या फिर घर पर छोटी मोटी दावत, खुशी का मौका हो या फिर तेरहवीं का भोजन, पूड़ियां जरूर तली जाती हैं। भारत में तीज त्योहारों पर भी पूड़ी जरूर बनती है। कई बार हम पूड़ी तलने के लिए कितना तेल लें, इस सवाल से परेशान रहते हैं। तो आइए जानते हैं कि पूड़ी तलने के लिए कितने तेल की जरूरत होती है।

Oil For Poori

कितने तेल में तल जाती हैं गर्मागर्म करारी पूड़ियां (Photo: Stock)

कितने तेल में तल जाएगी 20 पूड़ी

आम तौर पर एक परिवार में 4 लोग हैं तो 20 पूड़ी से काम चल जाता है। अब सवाल ये है कि 20 पूड़ी के लिए कितना तेल या रिफाइंड इस्तेमाल करें। तो इसका जवाब ये है कि 20 पूड़ी तलने के लिए करीब आधे से एक लीटर तेल की जरूरत होगी। हालांकि खपत सिर्फ सौ-दौ सौ ग्राम की ही होती है। कोशिश करें कि कड़ाही में इतना तेल जरूर हो कि पूड़ी आराम से तैर सके। अगर तेल कम होगा, तो पूड़ी ठीक से फूलेगी नहीं और ज्यादा तेल सोख सकती है।

End of Feed