Women's Day 2023: महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने के लिए 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। जेंडर इनइक्वैलिटी अभी भी वैश्विक समस्या है, जिसको दूर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य देश की कल्याणकारी नीतियों का एक विषय है। महिलाओं में शारीरिक रूप से कई बदलाव देखने को मिलते हैं। बदलावों के साथ इनके शरीर को एक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए दूध से बने उत्पादों का सेवन एक अच्छा विकल्प माना जाता है।
महिलाओं के लिए पनीर खाना है जरुरी
पनीर खाने के फायदे-
- पनीर में विटामिन A, B1, B2, B3, B6 सहित कई आवश्यक विटामिंस पाए जाते हैं। इसमें सोडियम, कैल्शियम, मैग्निशियम, जिंक, आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।
- पनीर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियां पैदा करने वाले फ्री रेडिकल से लड़ता है एवं कोलाइजन मेकिंग की प्रोसेस में मदद करता है। यह आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में कारगर है।
- पनीर कैल्शियम का एक बेहतर स्रोत है। इसके सेवन से हड्डियां और दांत काफी मजबूत रहते हैं। पनीर में लैक्टोस का लो लेवल होने के कारण दांतो एवं मसूड़ों में होने वाले सड़न की संभावना कम होती है।
- विटामिन ए और जिंक से भरपूर पनीर का सेवन करने से महिलाओं में दृष्टि से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों की दृष्टि लंबे समय तक अच्छी बनी रहती है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक विटामिंस, कैल्शियम एवं प्रोटीन पनीर के सेवन से मिल जाते हैं। इसमें पाए जाने वाला मैग्नीशियम कब्ज की समस्या को दूर करता है।
महिलाओं के लिए पनीर का सेवन बहुत फायदेमंद है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो महिलाओं के लिए आवश्यक है। पनीर को डेली डाइट में शामिल करने से आपकी त्वचा जवान और चमकदार बनती है। इसमें सेलेनियम विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं जो त्वचा को लाभ पहुंचाते हैं।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
