महिलाओं की सिर्फ खूबसूरती नहीं, सेहत से भी जुड़ा है श्रृंगार, आयुर्वेद में बताए गए बिंदी-काजल के गजब फायदे

Shringar benefits for women in hindi: क्या आप जानते हैं भारतीय परंपरा में महिलाओं का श्रृंगार सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि सेहत से भी जुड़ा माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार बिंदी, काजल, चूड़ियां, मोती, सोना-चांदी के गहने और सिंदूर शरीर की ऊर्जा और हार्मोनल संतुलन पर असर डाल सकते हैं। ये पारंपरिक शृंगार मानसिक शांति, शरीर की ठंडक और महिलाओं के हार्मोनल हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। जानिए श्रृंगार के फायदे..

Shringar benefits for women in hindi: भारतीय संस्कृति में महिलाओं का श्रृंगार हमेशा से खास महत्व रखता है। आमतौर पर लोग इसे सिर्फ सुंदर दिखने से जोड़कर देखते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसके पीछे सेहत से जुड़ी गहरी सोच बताई गई है। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इंफ्लुएंसर डॉ. दीक्षा भावसार के अनुसार महिलाओं की हार्मोनल हेल्थ का सीधा संबंध नर्वस सिस्टम, शरीर की गर्मी और अपान वायु के संतुलन से होता है। अपान वायु शरीर की वह ऊर्जा है जो मासिक धर्म और प्रजनन संतुलन को नियंत्रित करती है। पुराने समय में जो पारंपरिक श्रृंगार अपनाए जाते थे, वे इसी संतुलन को बनाए रखने में मदद करते थे। बिंदी, काजल, चूड़ियां, सोना-चांदी के गहने और सिंदूर जैसी चीजें शरीर के खास ऊर्जा बिंदुओं पर असर डालती हैं और मानसिक व हार्मोनल संतुलन को सपोर्ट कर सकती हैं।

श्रृंगार करना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

श्रृंगार करना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

कुमकुम बिंदी

माथे पर लगाई जाने वाली कुमकुम बिंदी सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम नहीं करती। आयुर्वेद के अनुसार इसे माथे के उस हिस्से पर लगाया जाता है जिसे अजना रीजन कहा जाता है। यह जगह मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन से जुड़ी मानी जाती है। इस बिंदु पर हल्का दबाव या स्पर्श नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद कर सकता है। इससे तनाव कम होता है और भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी कम हो सकते हैं। जब तनाव कम रहता है तो महिलाओं का मासिक धर्म चक्र भी बेहतर तरीके से संतुलित रह सकता है।

End of Feed