Hair Mask For Frizzy Hair: बारिश में भीगकर झाड़ू जैसे हो गए हैं बाल? फ्रिजी हेयर्स में लगाएं ये देसी हेयर मास्क

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 30, 2025, 03:01 PM IST

Homemade Hair Mask For Frizzy Hair (घर पर बनाएं हेयर मास्क): बारिश वाले मौसम में बालों का हाल काफी खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं, तो हेल्दी, सिल्की बालों के लिए ये वाला होममेड हेयर मास्क लगाना अच्छा हो सकता है। देखें घर पर हेयर मास्क कैसे बनाएं।

Homemade Hair Mask For Frizzy Hair (घर पर बनाएं हेयर मास्क): मानसून की बारिश गर्मी से राहत तो देती है, लेकिन इसके साथ ही यह नमी, बालों का फ्रिज़ी होना और टूटने की समस्या भी लेकर आती है। अधिक नमी के कारण बाल रूखे, बेजान या चिपचिपे हो सकते हैं। अगर आप भी इन दिनों इन्हीं समस्याओं से परेशान हैं, तो एक नेचुरल घरेलू हेयर मास्क बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। कई होम रेमेडीज में केला और शहद को बालों के लिए रामबाण माना गया है। ये मास्क बालों को हाइड्रेशन देगा और ये बालों की देखभाल के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

मानसून होममेड हेयर मास्क

कैसे बनाएं केला और शहद का हेयर मास्क

केले में पोटैशियम, विटामिन्स और प्राकृतिक तेल भरपूर मात्रा में होते हैं। जो रूखे और फ्रिज़ी बालों को पोषण देता है। वहीं शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो बालों में नमी बनाए रखता है और स्कैल्प को हेल्दी रखता है। ऐसे में इन दोनों चीजों से मिलकर बना मास्क बालों को मजबूत बनाएगा, फ्रिज़ कम करेगा और चमक भी बढ़ाएगा।

End of Feed