जिद्दी Black Heads से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 17, 2025, 10:31 AM IST

ब्लैकहेड्स की समस्या एक आम समस्या है। इससे काफी लोग परेशान रहते हैं। ये सबसे ज्यादा नाक पर होते हैं। इनकी वजह से चेहरे न केवल बेजान बल्कि डल भी दिखता है। ऐसे में अगर आप भी ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

ब्लैकहेड्स छोटे, काले रंग के धब्बे होते हैं जो आमतौर पर नाक के आसपास के हिस्सों पर होते हैं। चा की तेल ग्रंथियों द्वारा बहुत अधिक सीबम का उत्पादन ब्लैकहेड्स का एक प्रमुख कारण है। ब्लैकहेड्स देखने में बेहद भद्दे लगते हैं। इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जो ब्लैकहेड्स रिमूव करने में सहायक माने जाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ब्लैकहेड्स रिमूव करने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जो काले धब्बे हटाने में सहायक माने जाते हैं। यहां जानें ब्लैकहेड्स रिमूव करने के घरेलू उपाय।

Home remedies to remove blackheads in hindi

ब्लैक हेड्स साफ करने के लिए घरेलू नुस्खे

एलोवेरा

एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के पोर्स को साफ करने और सूजन को कम करने में मददगार साबित होते हैं। एलोवेरा जेल को ब्लैकहेड्स रिमूव करने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को 15-20 मिनट के लिए कान पर लगाएं और फिर इसे धो लें।

End of Feed