चेहरे पर नजॉर आने लगी है झाइयां, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 20, 2024, 02:18 PM IST

Home Remedies To Lighten Pigmentation: केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, हार्मोनल चेंजेज की वजह से चेहरे पर झाइयां हो जाती है, जो धीरे धीरे दाग-धब्बों का कारण बन जाती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Home Remedies To Lighten Pigmentation: स्किन की सही देखभाल ना की जाए तो नाक, गाल और माथे के पास झाइयां नज़र आने लगती है। इसके अलावा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, हार्मोनल चेंजेज की वजह से भी झाइयां होने लगती है। झाइयों की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे नज़र आने लगते हैं। इस समस्या से ज्यादातर महिलाएं परेशान रहती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप झाइयों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं।

Home Remedies To Lighten Pigmentation

Home Remedies To Lighten Pigmentation

ग्रीन टी

ग्रीन टी की मदद से आप झाइयों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए पहले ग्रीन टी को पानी में पकाएं। फिर इसे इसे ठंडा करके रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे।

End of Feed