गर्मियों में चेहरे का निखार अक्सर खो जाता है। ऐसे में चेहरे के नूर को बरकरार रखने के लिए लोग तमाम कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही पार्लर पर हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दादी-नानी के नुस्खे अपनाकर चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं दादी-नानी स्किन की देखभाल के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करती थीं।
इस तरह बनाएं फेस पैक
फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच चावल का आटा, दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी, तीन चम्मच दही, एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच शहद ले लें। इन सभी चीजों को मिलाकर एक अच्छा सा गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। स्किन केयर के लिए इन सभी चीजों का इस्तेमाल दादी-नानी के जमाने से किया जा रहा है।
इस्तेमाल करने का तरीका
इस फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। फिर इस पैक को गर्दन और चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। इसके बाद इस फेस पैक को कुछ देर के लिए लगा रहने दें। 15-20 मिनट बाद इस फेस पैक को धो लें।
स्किन के लिए फायदेमंद
इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे की ग्लो बरकरार रहती है और स्किन पर अलग सी चमक आती है। इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
