Home Remedies For Cockroach: कॉकरोच गंदगी फैलाने वाले जीव होते हैं। अगर कुछ दिनों तक घर की सफाई ना की जाए तो कॉकरोच घर में डेरा डाल देते हैं। कॉकरोच ना केवल गंदगी बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बनते हैं। मानसून के दौरान तो इनका आतंक और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कुछ दिन के लिए तो इस समस्या से निजात मिल जाता है लेकिन दोबारा से ये समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में इससे बार बार छुटकारा पाना बहुत बड़ा सबब बनता जा रहा है। इसी कड़ी आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कॉकरोच से तुरंत छुटकारा पा सकते हैं।
कॉकरोच से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे (Source:istock)
