आंखों के नीचे पड़े काले घेरे बन रहे शर्मिंदगी का कारण, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, 15 दिन में हो जाएगी गायब

आंखों के नीचे के काले घेरे देखने में बेहद खराब लगते हैं। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

लैपटॉप पर घंटों काम करने और नींद की कमी और स्ट्रेस की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं, जो ना केवल चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ती है बल्कि शर्मिंदगी का भी कारण बन जाते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हांलाकि बाजार में मिलने वाले ये प्रोडक्ट्स स्किन को खराब कर देते हैं क्योंकि इनमें केमिकल होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आंखों के नीचे पड़े काले घेरे को दूर कर सकते हैं।

Dark Circles

आंखों के काले घेरे को कम करने के घरेलू नुस्खे - Home remedies to remove dark circles

आलू का रस

आंखों के काले घेरे को कम करने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में आलू का रस लें। फिर इसमें कॉफी पाउडर और गुलाब जल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स कर कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। 15 मिनट तक इस पेस्ट को लगा रहने दें और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

End of Feed