लाइफस्टाइल

घर में छिपे दीमकों की शामत लाएंगे ये 4 देसी जुगाड़, फर्नीचर चमकेगा बिल्कुल नए जैसा

How to get rid of termites: दीमक हमेशा नमी और अंधेरे वाली जगहों पर पनपती है। इसलिए अपने फर्नीचर को समय-समय पर तेज धूप दिखाते रहें। धूप की गर्मी और रोशनी दीमकों की सबसे बड़ी दुश्मन है।

Image

घर से दीमक के सफाए के चार देसी जुगाड़

Home remedies to get rid of termites: घर चाहे नया हो या पुराना, लकड़ी के सुंदर फर्नीचर हर कोने की शोभा बढ़ाते हैं। लेकिन एक छोटा सा जीव इस शोभा पर ग्रहण लगा सकता है। इस छोटो से जीव का नाम है दीमक। दीमक को 'साइलेंट किलर' कहा जाता है, क्योंकि यह बिना किसी शोर-शराबे के अंदर ही अंदर लकड़ी को खोखला कर देती है। जब तक हमें इसका पता चलता है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। हालांकि आप अपने घर में मौजूद कुछ आसान और असरदार देसी उपायों से इन दीमकों का नामोनिशान मिटा सकते हैं।

आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेजोड़ देसी जुगाड़, जो आपके कीमती फर्नीचर को दीमक का निवाला बनने से बचाएंगे:

1. नीम का तेल

भारतीय घरों में नीम को औषधीय गुणों की खान माना जाता है। दीमकों को नीम की कड़वाहट और इसकी तेज गंध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती।

कैसे करें इस्तेमाल: नीम के तेल को एक स्प्रे बोतल में भरें और दीमक प्रभावित जगहों पर सीधे स्प्रे करें। अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा कपूर का पाउडर भी मिला सकते हैं। लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से दीमक उस जगह को छोड़कर भाग खड़ी होगी।

2. सफेद सिरका और नींबू का रस

रसोई में इस्तेमाल होने वाला सफेद सिरका दीमकों का काल है। जब इसमें नींबू का रस मिलाया जाता है, तो यह एक शक्तिशाली एसिडिक मिश्रण बन जाता है।

कैसे करें इस्तेमाल: आधा कप सफेद सिरके में दो नींबू का रस निचोड़ लें। इस मिश्रण को दीमक की कतरन या उनके छिपने वाले सुराखों में स्प्रे गन की मदद से डालें। इसकी एसिडिक प्रकृति दीमकों को तुरंत खत्म कर देती है।

3. नमक का पानी

नमक केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह दीमकों को सुखाने (Dehydrate) का काम भी करता है। यह दीमकों को रोकने का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका है।

कैसे करें इस्तेमाल: गुनगुने पानी में भारी मात्रा में नमक घोलकर एक गाढ़ा लिक्विड तैयार करें। इस पानी को सिरिंज (इंजेक्शन) की मदद से दीमक द्वारा बनाए गए छेदों के अंदर डालें। नमक के संपर्क में आते ही दीमक मरने लगती हैं।

4. लाल मिर्च पाउडर

अगर दीमक किसी छोटे हिस्से में लगी है, तो रसोई में रखी लाल मिर्च आपके बहुत काम आ सकती है।

कैसे करें इस्तेमाल: दीमक वाले स्थान को थोड़ा सा खुरचकर वहां अच्छी मात्रा में लाल मिर्च का पाउडर डाल दें। मिर्च की तीखी गंध और जलन से दीमक तुरंत गायब हो जाती हैं। ध्यान रहे, इस उपाय को करते समय अपनी आंखों और हाथों का बचाव जरूर करें।

दीमक ना लगे, इसके लिए क्या करें

दीमक हमेशा नमी और अंधेरे वाली जगहों पर पनपती है। इसलिए अपने फर्नीचर को समय-समय पर तेज धूप दिखाते रहें। धूप की गर्मी और रोशनी दीमकों की सबसे बड़ी दुश्मन है।

इन आसान और सुरक्षित घरेलू उपायों को आजमाकर आप बिना किसी साइड इफेक्ट और भारी खर्च के अपने घर को दीमक-मुक्त बना सकते हैं। तो देर किस बात की, आज ही अपनाएं ये देसी जुगाड़ और अपने आशियाने को सुरक्षित रखें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article