दो मुहे बालों से पाना चाहती हैं छुटकारा, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जड़ से मजबूत हो जाएंगे Hair

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 28, 2025, 06:41 AM IST

Home Remedies For Split Ends: दो मुंहे बालों की समस्या एक आम समस्या है जो बालों को बेजान और रूखा बना देती है। प्रदूषण, हीट स्टाइलिंग, केमिकल ट्रीटमेंट और पोषण की कमी जैसे कई कारण दो मुंहे बालों की समस्या होती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं और अपने बालों को स्वस्थ बना सकते हैं।

Home Remedies For Split Ends: दो मुंहे बाल" (Split Ends) बालों की एक आम समस्या है जिसमें बालों के सिरे दो हिस्सों में बंट जाते हैं। यह बालों को कमजोर कर देते हैं। खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पन और प्रदूषण का असर हमारी स्किन के साथ साथ बालों पर भी देखने को मिलता है। दो मुंहे बाल देखने में तो अजीब लगते ही हैं, इनकी वजह से लुक भी खराब दिखने लगता है। इस परेशानी से ही बालों की ग्रोथ पर भी असर पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies to Get Rid of Split Ends

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे - Home Remedies to Get Rid of Split Ends in Hindi

नियमित ट्रिमिंग

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने का सबसे प्रभावी तरीका है नियमित रूप से बालों को ट्रिम करना। हर 6-8 सप्ताह में बालों के सिरों को थोड़ा-थोड़ा कटवाने से दो मुंहे बालों की समस्या नही होती है। साथ ही बाल स्वस्थ दिखते हैं।

End of Feed