लाइफस्टाइल

Sweating Remedies: गर्मी में चेहरे से टपकता है पसीना, हथेलियां हो जाती है गीली तो अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय

Sweating Remedies: यदि आप भी जरूरत से ज्यादा पसीना निकलने कि समस्या से बेहद परेशान रहते हैं तो आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे में बताएंगें, जो इस समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं।

Image

7 Sweating Home Remdies In Hindi

Sweating Remedies: बॉडी से पसीना निकलना हेल्थी चीज मानी जाती है, लेकिन वहीं यदि पसीना जरूरत से ज्यादा निकलता है तो कपड़ों से बदबू आने कि समस्या होने लग जाती है। पसीने की बदबू से तो कई बार शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा पसीना आने की स्थिति को मेडिकल साइंस की भाषा में हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है। इसके अलावा पसीना आने के कई और कारण भी हो सकते हैं। पसीने के ग्लैंड का जरूरत से ज्यादा एक्टिव होना, मौसम में बदलाव, तनाव, कुछ दवाइयों का ज्यादा सेवन, एल्कोहल ड्रग्स और स्मोकिंग, इसके अलावा मेनोपॉज, मोटापा, डायबिटीज इन्फेक्शन और लो ब्लड प्रेशर की वजह से भी ज्यादा पसीना चेहरे और हथेलियों पर आता है। आज हम आपको ज्यादा पसीने से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं।

1) बर्फ रगड़ें

अगर आपको गर्मी में चेहरे और हथेलियों पर ज्यादा पसीना आता है तो बर्फ से मसाज करें। बर्फ से मसाज करने पर पसीना कंट्रोल में रहता है। बर्फ से मसाज करने पर स्किन का ऑयल कंट्रोल रहता है।

2) आलू का रस

यदि आपके हाथों में ज्यादा पसीना आने की समस्या है तो आलू का इस्तेमाल भी आपके लिए बेहतर विकल्प है। इसके लिए आप कच्चे आलू की स्लाइस काटकर हथेलियों पर रगड़ें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कुछ दिनों में पसीना आने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

3) खीरे का रस

फेस पर ज्यादा पसीना आने पर खीरे के रस को लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद जब आप बाहर जाएंगे तो महसूस करेंगे कि पसीने में कमी आई है।

4) नमक

गर्मी के मौसम में अगर आपके चेहरे पर भी ज्यादा स्वेटिंग होती है तो नमक की मात्रा को डाइट में कम कर दें।

5) पानी की कमी

गर्मी में ज्यादा पसीना आने के डर से कई लोग पानी कम पीते हैं जिसकी वजह से पसीने से ज्यादा बदबू आने लगती है। ऐसा करने से पसीने में तो कमी नहीं आती लेकिन शरीर से बदबू जरूर आती है। तो पसीना और पसीने की बदबू से निजात पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

6) टमाटर का जूस

अगर गर्मी में आपके चेहरे पर भी जरूरत से ज्यादा स्वेटिंग हो रही है तो दिन में एक बार रोजाना टमाटर का जूस पिएं। इसे पसीने में बहुत हद तक राहत मिल सकती है।

7) मूंग फेस पैक

खड़ी मूंग को हल्का भून कर एक चम्मच उबले हुए दूध में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और फेस पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने से पसीना नहीं आता क्योंकि मुंह चेहरे की नमी को सोखती है जो ज्यादा पसीना की समस्या को कम करता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article