लाइफस्टाइल

Latest Blouse Design: सिंपल सी साड़ी संग खूब जचेंगे ऐसी डिजाइन के ब्लाउज, देखें लेटेस्ट बैकलेस से लेकर स्वीटहार्ट नेक के ब्लाउज डिजाइन्स

Latest Blouse Design (ब्लाउज डिजाइन लेटेस्ट): साड़ियों के शौकीन हैं, तो लेटेस्ट और डिजाइनर लुक वाले ब्लाउज एकदम ही बेस्ट रहेंगे। यहां देखें गर्मियों से लेकर शादियों में पहनने के लिए ब्लाउज के बढ़िया डिजाइन, लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन फोटो।

Image

Latest Blouse design

Latest Blouse Design (ब्लाउज डिजाइन लेटेस्ट): साड़ियों का फैशन कभी भी स्टाइल से बाहर नहीं जाता है, ऐसे में अगर आप भी फैशनेबल रहना चाहती है। तो पुराने डिजाइन की साड़ियों के साथ ऐसे नए डिजाइन वाले गजब ब्लाउज खूब सुंदर लुक देंगे। यहां देखें अनुपमा से लेकर आलिया तक हर उम्र की हसीनाएं कैसे ब्लाउज पहनती हैं। खासतौर से गर्मियों की शादी तो ऑफिस या डेली वियर में पहनने के लिए भी ये ब्लाउज डिजाइन्स एकदम अच्छे रहेंगे। यहां देखें लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन्स जो आप हर साड़ी के साथ गजब अंदाज में स्टाइल कर सकती हैं।

ब्लाउज डिजाइन नई फोटो, Latest Blouse design for Saree

Sweetheart Neck Blouse design

Sweetheart Neck Blouse design

स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज इन दिनों काफी फैशन में है। साटन से लेकर सिल्क, शिफॉन तक की साड़ियों के साथ ऐसी डिजाइन के ब्लाउज एकदम कमाल लगते हैं। आप लूज पल्ला फॉलिंग स्टाइल में इस ब्लाउज को स्टाइल करेंगे, तो साड़ी और ब्लाउज दोनों का ही लुक और खिलकर आएगा। ऐसे पैटर्न में डीप वी नेक के ब्लाउज भी अच्छा लुक देते हैं।

Blouse Back Design Latest

Blouse Back Design Latest

खिड़की पैटर्न का ये बैकलेस ब्लाउज भी लुक में एकदम कमाल लगता है, आप माधुरी जैसा जरी वर्क स्लीव्स का ब्लाउज सिंपल सी साड़ी के साथ स्टाइल करेंगी तो और अच्छा लुक आएगा। सीक्वेंस की साड़ी के साथ भी बैकलेस हॉट लुक ब्लाउज अच्छे लगते हैं।

Zari Work Blouse Design

Zari Work Blouse Design

ज़री वर्क का ऐसा ब्लाउज तो हर तरह की साड़ी के साथ अच्छा लगता है, मल्टीकलर पैटर्न का ये ब्लाउज इन दिनों रेडी मेड स्टिच के साथ भी खूब वायरल हो रहा है। राउंड नेक के साथ आप इस डिजाइन में स्क्वैयर नेक या फिर हॉल्टर नेक का ब्लाउज भी पहन सकती हैं।

Blouse Design New

Blouse Design New

जैकेट पैटर्न के ये स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन्स जरूर से एक से बढ़कर हैं। जैकेट के साथ बॉलीवुड हसीनाएं इन दिनों कॉर्सेट लुक के बेल्ट भी खूब स्टाइल कर रही हैं। शादियों में तो ऑफिस पार्टीज में ऐसे ब्लाउज पहन आप भी खूब स्टाइल मार सकती हैं।

Rupali Ganguly Saree-Blouse

Rupali Ganguly Saree-Blouse

जैकेट पैटर्न में ऐसा स्वीटहार्ट नेक के कॉम्बिनेशन वाला ब्लाउज भी काफी फैशनेबल लुक देता है। अनुपमा जैसी स्टाइल के लिए आप इसे प्लीट्स स्टाइल साड़ी ड्रेप में पहनेंगी तो सबसे बढ़िया लुक ही आएगा। गर्मियों की स्पेशल ऑर्गेंजा या कॉटन साड़ी संग ऐसा लुक वाकई सबसे अलग हटके लगेगा। नए पैटर्न का ब्लाउज सिलवा रही हैं, तो इन डिजाइन्स में से अपनी पसंद का डिजाइन आप भी झटपट चुन लें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article