Home Remedy for Dark Underarms: आजकल पिगमेंटेशन की समस्या के कारण महिलाओं समेत पुरुषों को भी डार्क अंडरआर्म्स की दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। इसके नाते सबसे अधिक परेशान महिलाएं हैं जो पार्टी या फंक्शन में अपनी पसंदीदा कपड़े नहीं पहन पाती हैं। इसकी वजह से सबसे अधिक महिलाएं परेशान हैं जो पार्टी या फंक्शन में अपनी पसंदीदा ड्रेस नहीं पहन पाती हैं। डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से हर उम्र की महिलाएं और लड़कियां परेशान रहती हैं। डार्क अंडरआर्म्स की समस्या का मुख्य कारण अंडरआर्म्स में डेड सेल्स का जमना होता है। जिसे हटाना काफी मुश्किल होता। ये साबुन या तेल के इस्तेमाल से भी नहीं हटते। डार्क अंडरआर्म्स से छुटाकारा पाने के लिए लोग लेजर ट्रीटमेंट तक करवाते है जो की महंगे और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे को फॉलो कर आप डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से ब्लैक अंडरआर्म्स को दूर सकते हैं।
डार्क अंडरआर्म्स के लिय होम रेमेडी – Home Remedy for Dark Underarms
1.नींबू
नींबू डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर साबित होता है। नींबू में मौजूद एसिड डेड सेल्स को हटा कर त्वचा को गहराई तक साफ करता हैं जिससे आपके अंडरआर्म्स की पिगमेंटेशन ठीक होती है।
2.आलू
इसके लिए आलू को काटकर या उसके रस को कॉटन बड्स में डूबाकर प्रभावित जगह पर लगाने से डार्क अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आलू में पाए जाने वाला स्टार्च त्वचा को मुलायम बनाते हैं।
3.बेकिंग सोडा
इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने दोनों अंडरआर्म्स पर लगाये। 15 मिनट बाद इसे धो लें। इससे ब्लैक अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
4.बेसन और दही
बेसन और दही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे अंडरआर्म्स पर लगाये और कुछ देर बाद इसे पानी से साफ कर लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और बेसन के एंटीबैक्टीरियल गुण अंडरआर्म्स की पिगमेंटेशन को ठीक करने में सहायक साबित होंगे।
