Home Remedies For Bad Breath: मुंह की बदबू से हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खे की मदद से पाएं सांसों की दुर्गंध से छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 18, 2023, 05:33 PM IST

मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। मुंह की बदबू की वजह से कई बार आपको शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता होगा। मुंह की बदबू की वजह से लोग भी आपसे दूर भागते हैं और बात करने से बचते हैं।

Home Remedies For Bad Breath: मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। मुंह की बदबू की वजह से कई बार आपको शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता होगा। मुंह की बदबू की वजह से लोग भी आपसे दूर भागते हैं और बात करने से बचते हैं। ऐसे में अगर आप भी मुंह की बदबू की समस्या से परेशान हैं तो इसे दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मुंह की दुर्गंध की समस्या को दूर कर सकते हैं।

Untitled design (1)

मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू नुस्खे (Source:istock)

क्यो हो सकते हैं सांसों की बदबू के कारण

मुंह से आने वाली बदबू के कई कारण हो सकते हैं। अमुमन अपच की समस्या के कारण मुंह से बदबू आती है। पाचन क्रिया सही नहीं होने की वजह से मुंह से बदबू आती है। इसके अलावा दांतों की सड़न, पायरिया या फिर दांतों और मसूड़ों की किसी बीमारी की वजह से भी मुंह से बदबू आ सकती है।

मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू नुस्खे

ग्रीन टी से करें कुल्‍ला

मुंह की बदबू दूर करने में ग्रीन टी बहुत कारगर है। एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी सांसों की बदबू को दूर करने में फायदेमंद साबित होता है।

End of Feed