Holi 2023: केमिकल वाले रंगों से बालों को पहुंच सकता है नुकसान, काम के हैं ये 5 टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2023, 03:24 PM IST

Holi 2023: होली के रंगों से स्कैल्प ड्राई की समस्या शुरू हो जाती है। इसलिए बालों का मसाज करते समय स्कैल्प का मसाज करना ना भूलें। होली के पक्के रंग एक बार के हेयर वाश से नहीं जातें हैं। इसलिए माइल्ड हर्बल शैंपू से फ्रिक्वेंटली हेयर वॉश करें और हमेशा ऑर्गेनिक कलर्स का ही इस्तेमाल करें।

KEY HIGHLIGHTS
  • रंगों से बालों को नुकसान न हो इसके लिए ध्यान रखें कुछ बातें
  • होली के कलर हटाते समय इन बातों का रखें ख्याल
  • केमिकल वाले रंगों से बालों को बचाने के लिए करें ये काम


Holi 2023: होली का त्योहार सभी को उत्साह से भर देता है। जबकि, होली खेलने का असली मजा तभी आता है जब हम बेफिक्र होकर रंगों में डूब जाते हैं। लेकिन जब हमें बालों और स्किन का ख्याल आता है तो इस बात की टेंशन हो जाती है कि होली में यूज होने वाले पक्के रंगों में हानिकारक केमिकल मौजूद होते हैं और कभी-कभी तो गुलाल में भी केमिकल मिक्स होते हैं, जिनके कारण बाल रूखे और बेजान होकर तेजी से गिरने लगते हैं। अगर आप भी बेफिक्र होकर होली का भरपूर आनंद उठाना चाहते हैं तो अपनाएं यह हेयर केयर टिप्स-

Holi 2023 hair care

होली के रंगों से बालों को डैमेज होने से बचान के लिए आजमाएं ये तरीके

होली खेलने से पहले किए जाने वाले बचाव-

  1. होली खेलने से पहले बालों में ऑयलिंग जरूर करें। इससे बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है, जो बालों की स्कैल्प तक रंगों को पहुंचने से बचाने का काम करते हैं। ऑइलिंग के कारण बालों में रंग एब्जॉर्ब नहीं होता और बाल हानिकारक केमिकल्स के दुष्प्रभाव से बच जाते हैं।
  2. आप अपने बालों को इंपरमेबल स्कार्फ या शॉवर कैप से कवर कर सकते हैं, जिससे होली में इस्तेमाल किए जाने वाले रंग आपके बाल और स्कैल्प तक नहीं पहुंच सकेंगे।
  3. आप बालों पर रूट मास्क लगा सकते हैं, जो स्कैल्प को प्रोटेक्ट करता है और हेयर ड्राई होने से बचाता है
  4. होली से पहले अपने बालों के स्प्लिट एंड को ट्रिम करवा लें क्योंकि केमिकल्स सबसे ज्यादा स्प्लिट एंड पर ही अपना असर दिखाते हैं।
  5. भूलकर भी अपने बालों को खुला ना छोड़े। बालों का या तो जुड़ा बना लें या चोटी बनाकर बांध लें। ऐसा करने से आपके कम बाल ही रंगों के कांटेक्ट में आएंगे और डैमेज होने से बच जाएंगे।
बैसाखी पर भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से करें प्रसिद्ध सिख तीर्थ स्थलों की यात्रा, जानें- किराया समेत सभी जरूरी जानकारी

End of Feed