रोमांस की राजधानी बनने से पहले कैसा था पेरिस? कभी कहलाता था 'ल्यूटेशिया', फिर कैसे बदला नाम

Paris: माना जाता है कि करीब 2000 साल पहले 8 जुलाई की तारीख को ही पेरिस की नींव पड़ी थी। सालों से ये शहर रोमांस, कला, फैशन, शिक्षा और इतिहास का सबसे बड़ा केंद्र रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे हुआ इस शहर का जन्म और क्या पड़ा ये नाम।

History of Paris: आज अगर दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों का जिक्र किया जाए, तो पेरिस का नाम उसमें जरूर होगा। फैशन की राजधानी, कला का केंद्र और रोमांस का शहर माना जाने वाला पेरिस अपने अंदर ना जाने कितनी ही खूबियां छिपाए बैठा है। तभी तो हर साल करोड़ों की संख्या में सैलानी हर साल यहां पहुंचते हैं। पेरिस जितना खूबसूरत शहर है उतना ही रोमांचक इसका इतिहास भी है। आइए जानते हैं कि आखिर दुनिया के नक्शे पर कब और कैसे उभरा ये शहर और इसका नाम पेरिस कैसे पड़ा:

History of Paris

कहानी पेरिस की: कैसे बसा ये शहर, क्यों मिला ये नाम (Photos: iStock)

छोटे से आइलैंड से हुई शुरुआत

आज का आधुनिक पेरिस कभी इतना विशाल नहीं था। इतिहास के पन्ने पलटें तो पता चलता है कि इसकी नींव करीब 2000 साल पहले पड़ी थी। उन दिनों यहां सीन नदी के बीच एक छोटे से द्वीप पर एक खास जनजाति के लोग रहते थे। यह आइलैंड आज आइल द ला सिते के नाम से जाना जाता है। इसे ही पेरिस शहर का जनक भी माना जाता है।

End of Feed