History of Kachori: इस समाज को दिया जाता है कचौड़ियों की खोज करने का श्रेय, हर 100 Km पर मिलता है अलग टेस्ट

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 14, 2025, 02:53 PM IST

Kachori ka Itihas, Kachori Recipe and History in Hindi: कचौड़ी एक लोकप्रिय भारतीय नाश्ता है जो मैदा से बनी होती है और इसके अंदर दाल के मसाले भरे जाते हैं। इसे डीप फ्राई किया जाता है और यह बाहर से खस्ता और अंदर से नरम होती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर कचौड़ी की शुरुआत कैसे हुई और क्या है इसका इतिहास।

Kahani Kachori Ki, Kachori Recipe History in Hindi: कचौड़ी, एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट भारतीय स्नैक है जिसका नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है। चटपटे स्वाद की वजह से इसे भारत के फेवरेट स्नैक्स में से एक माना जाता है। कचौड़ी खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही दिलचस्प इसका इतिहास है। समय के साथ कचौड़ी के रंग रूप में भी काफी बदलाव आया है। लेकिन इसका इतिहास सदियों पुराना बताया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कहां से आई कचौड़ी, कितने प्रकार की होती है कचौड़ी।

Kachori.

कैसे हुई कचौड़ी की शुरुआत

चटपटे और जायकेदार कचौड़ी का इजाद करने का श्रेय मारवाड़ी समुदाय के लोगों को दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कचौरी की शुरुआत भारत के राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र में हुई थी। ऐसा माना जाता है कि मारवाड़ी समुदाय, जो व्यापार और वाणिज्य में अग्रणी थे, ने इसे बनाया था। चूंकि प्राचीन समय में मुख्य व्यापार मार्ग मारवाड़ से होकर गुजरते थे, इसलिए मारवाड़ियों के पास बेहतरीन सामग्री उपलब्ध थी।

End of Feed