Hariyali Teej Makeup Tips: हर साल महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए हरियाली तीज का व्रत करती हैं। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास है। इस दिन वो न सिर्फ अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, बल्कि तरक्की की भी कामना करती हैं। इस दिन न सिर्फ पूजा-पाठ बल्कि सोलह श्रृंगार भी किया जाता है। सुहागिनें अपने पति के नाम का सिंदूर लगाए, खूब सजती संवरती हैं। अगर आप भी तीज का व्रत कर रही हैं तो आपको श्रृंगार करना ही है। ऐसे में आपको यहां से पहले मेकअप टिप्स देख लेने चाहिए।
हरियाली तीज पर ऐसे करें मेकअप-
1) सावन के महीने में हमारी स्किन ज्यादातर ऑयली रहती है, जिसके कारण चेहरे पर धूल - मिट्टी चिपक जाती है, तो मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को क्लीन करना न भूलें। सबसे पहले चेहरा अच्छे से धोकर क्लींजर लगाएं। फिर टोनर और मॉइश्चराइज़र लगाकर त्वचा को हाइड्रेट करें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो ऑयल-फ्री प्राइमर लगाएं ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।
2) अब चेहरे पर आपके पास जो मॉइश्चराइजर है, उसे लगाएं। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। इसके बाद अपनी स्किन टोन का फाउंडेशन लगाएं। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो बेस लगा सकती हैं। डार्क स्पॉट्स या डार्क सर्कल्स को छुपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। इसके बाद फेस को सेट करने के लिए लूज़ पाउडर या कॉम्पैक्ट लगाएं।
3) बेस लगाने के बाद आप मेकअप की शुरुआत आंखों से करें। आंखें जितनी बोलती हुई और आकर्षक दिखेंगी पार्टनर की नजरें उतनी ज्यादा आप पर टिकी रहेंगी। आँखों पर सबसे पहले आई शैडो लगाएं। मस्कारा और काजल लगाकर अपने आई मेकअप को कम्प्लीट करें।
4) आंखों को सुंदर बनाने के बाद आप अपने होंठों पर ध्यान दें। सबसे पहले तो अपने होंठों पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आपके होंठ मुलायम रहेंगे। ज्यादा देर तक लिपस्टिक रहे इसके लिए आप थोड़ा सा प्राइमर भी लगा सकती हैं। प्राइमर के बाद आप अपनी फेवरेट लिपस्टिक लगाएं।
ध्यान दें-
सावन के महीने में हमारी स्किन ऑयली रहती है तो इस मौसम में क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स आपका चेहरा और भी ऑयली बना सकते हैं। इसलिए आप जेल बेस्ड प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें।
