Happy World Post Day 2023 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: हर साल की तरह इस साल भी 9 अक्टूबर यानी आज विश्व डाक दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य डाक सेवाओं के महत्व और डाक सेवा के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। मौजूदा वक्त में लोगों अपनी बातों को मोबाइल, इमेल और चैट के जरिए कह सकते हैं। लेकिन पहले के जमाने में अपनी बात को कहने के लिए चिट्ठी की जरूरत होती थी और इन बातों को दूसरे तक पहुंचाने में डाकिया का काफी अहम रोल होता है। बिना डाक सेवाओं के देश आज इतना आगे नहीं बढ़ पाता। डाक सेवाओं का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जब इंसान मोबाइल और इंटरनेट से दूर था तब डाक सेवाओं के जरिए लोग अपनी बात एक शहर से दूसरे शहर भेज पाते थे। ऐसे में डाक सेवा के इसे महत्व को बताने के लिए हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर दफ्तरों में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। वहीं कुछ लोग मैसेज, स्टेट्स, कोट्स के जरिए भी विश्व डाक दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को विश्व डाक दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, स्टेटस और फोटोज भेज सकते हैं।
कितना वीरान सा लगता ये डाकघर है,
किसी दिन ये बंद न हो जाए इसका डर है.
विश्व डाक दिवस की शुभकामनाएं
जब चिट्ठी अपनों का संदेशा लाती थी,
संग में अपने ढेर सारी खुशियां लाती थी.
विश्व डाक दिवस की शुभकामनाएं
जब डाकघर से होकर कोई पत्र आता था,
बातें कम होती थी मगर एहसास ज्यादा था.
विश्व डाक दिवस की शुभकामनाएं
कुछ दशक पहले जब किसी गांव में डाकिया आता था,
तो वह केवल पत्र नही, वह हजारों चेहरे की खुशियां लाता था...
विश्व डाक दिवस की शुभकामनाएं
वो चिट्ठी, वो डाकघर आज भी याद आता है,
जब डाकिया साइकिल चलाकर गांव आता है
विश्व डाक दिवस की शुभकामनाएं
जब डाकिया अपनों का संदेश लाता है
संग में अपने ढेरों खुशियां लाता है
विश्व डाक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
आज के डिजिटल युग में पोस्टमैन हमें हाथ से लिखे पत्र की
शक्ति और सुंदरता की याद दिलाते हैं।’
Best wishes on World Post Day 2023
चाहे कितनी भी दूरी हो, पोस्टमैन लोगों को जोड़ता है, एक पत्र से दूसरे तक।’
Happy World Post Day
जब चिट्ठी अपनों का संदेशा लाती थी,
अपने संग में ढेर सारी खुशियां लाती थी।
Happy World Post Day 2023
सीधा-साधा डाकिया जादू करे महान,
एक ही थैले में भरे मुस्कान और आंसू।
Best wishes on World Post Day 2023
