Happy Women's Day 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हर साल 8 मार्च का दिन भारत समेत दुनियाभर के महिलाओं के लिए बेहद खास रहता है। दरअसल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2024) के तौर पर मनाया जाता है। इस खास दिन दुनियाभर की सभी महिलाओं (Women's) को समाज, घर-परिवार में उनके योगदान के लिए सम्मान दिया जाता है। इस खास दिन आप अपनी जिंदगी में शामिल महिलाएं (मां, पत्नी, बहन, दोस्त) को इस दिन से जुड़े मैसेजेस (Happy Women's Day Messages), विशेज (Happy Women's Day Wishes), शायरी (Happy Women's Day Shayari), फोटो (Happy Women's Day Photo), कोट्स (Happy Women's Day Quotes) आदि भेजकर उनका दिन यादगार और स्पेशल बना सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपके साथ इस दिन से जुड़े मैसेजेस, फोटो, कोट्स आदि शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप यहां से कॉपी करके भेज सकते हैं।
Happy Women's Day 2024 Hindi Shayari, Wishes: इन मैसेजेस और फोटो से दें महिला दिवस की बधाई।
महिला दिवस पर हिंदी में शायरी (Happy Women's Day 2024 Hindi Shayari)
1. क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
Happy Women's Day 2024
2. कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता है
लेकिन सच तो ये है कि,
औरत के बिना कोई घर नहीं होता है।
Happy Women's Day
3. मां खुद नहीं सोई हमें सुलाया,
हर कहानी और किस्सों से हमें हंसाया,
हर मुश्किल और परेशानी को गले से लगाया,
हमें दुनिया में कुछ अलग तरीके से जीना सिखाया।
महिला दिवस 2024 की शुभकामनाएं
4. मां, आज मैं जो कुछ भी हूं
सिर्फ आपकी वजह से हूं,
आप मेरी प्रेरणा हैं,
महिला दिवस 2024 की शुभकामनाएं
5. पापा की वो लाडली,
मां की वो दुलारी
दिल से है नादान,
पर करती है सब पर जान कुर्बान,
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान
महिला दिवस 2024 की शुभकामनाएं
6. सबका ध्यान रखती हो
सबका दर्द बांटती हो,
ईंटों के मकान को घर बनाती हो
मैंने तुम जितना मजबूत किसी को नहीं देखा!
Happy Women's Day
7. उसका दामन है बड़ा
दिया उसने अपना प्यार सारा
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी
बनकर एक आदर्श उसने किया जग में उजियारा!
Happy Women's Day 2024
8. हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
बिना रुके करती है वो हर काम।
उनके लिए न करो समर्पित सिर्फ एक दिन
नारी को करो नमन प्रतिदिन।
Happy Women's Day
9. नारी तुम हो दुर्गा, तुम हो सरस्वती
दूसरों को जो राह दिखाएं तुममे है वो शक्ति
हर दिन हर पल आगे बढ़ती हो
कठिनाइयों से न कभी भी पीछे हटती हो।
Happy Women's Day 2024
10. तू प्यार है,
तू ही अहसास है,
जिससे चलती है जिंदगी,
तू वो मेरी सांस है।
Happy Women's Day 2024
11. जो जन्म देती है,
जो मौत से बचाती है,
जो आगे बढ़ाती है,
वो आप कहलाती हैं!
महिला दिवस 2024 की बधाई
