Happy Women's Day 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: कहा जाता है कि एक स्त्री ही ईंटों के मकान को घर बनाती है। वो घर की नींव होती है जो अपने प्रेम, समर्पण और त्याग से घर की तमाम जिम्मेदारियों को निभाती है। कामकाजी होकर भी परिवार के सभी सदस्यों की छोटी से छोटी चीजों का ध्यान रखती है। लेकिन उसके इस प्रेम, त्याग और समर्पण के लिए हम उसे कभी शुक्रिया नहीं कहते। आपके जीवन में भी बहन, पत्नी, मां, दोस्त के रूप में 'सुपर वुमन' होंगी, जिन्होंने आपके जीवन के लिए काफी कुछ किया होगा, लेकिन शायद आपको इसका अहसास न हो। ऐसी महिलाओं को शुक्रिया कहने का दिन है अंतरराष्ट्रीय वुमन्स डे (International Women’s Day) जो हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। अगर आप इस मौके पर अपने जीवन की खास महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां दिए जा रहे मैसेज, कोट्स, शायरी के जरिए दे सकते हैं।
Happy Women's Day 2024 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages -
1) नारी ही शक्ति है नर की
नारी ही है शोभा घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिले।
Happy Women's Day 2024
2) मुस्कुराकर, दर्द भूलकर
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी
हर पग को रोशन करने वाली
वो शक्ति है एक नारी
महिला दिवस की शुभकामनाएं।
Happy Women's Day 2024
3) मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,
जीवन के हर सुख-दुख में शामिल है वो,
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो,
नमन है उन सब नारियों को,
जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं वो
Happy Women's Day 2024
4) आंचल में ममता लिए हुए,
नैनों से आंसु पिए हुए,
सौंप दे जो पूरा जीवन,
फिर क्यों आहत हो उसका मन।।
Happy Women's Day 2024
5) हर महिला है एक समान
उसे समझो न प्यारे कोई चलता-फिरता समान
क्योंकि जहां होता है नारी का सम्मान,
समझ लो वो स्थान ही है स्वर्ग के समान
Happy Women's Day 2024
6) नारी है सदा खुद की आभारी
नारी नहीं है नर की जिम्मेदारी
नारी का सदा करो सम्मान
रखो उसकी प्रतिष्ठा का ध्यान
Happy Women's Day 2024
7) दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई।
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उमर उस घर को सजाने में गुजर गई।
Happy Women's Day 2024
8) सम्मान दिलाया जाए लड़कियों को पढ़ाया जाए,
उन्हें भी हुनर आसमान छूने का सिखाया जाए।
Happy Women's Day 2024
9) तेरे माथे पे ये आंचल बहुत ही खूब है लेकिन
तू इस आंचल से इक परचम बना लेती तो अच्छा था।
Happy Women's Day 2024
10) पापा की वो लाड़ली, मां की वो जान,
दिल नादान, पर करती है सबके लिए।
अपनी जान कुर्बान है भाइयों की मुस्कान,
परिवार की शान ये है लड़की की पहचान।
Happy Women's Day 2024
