Happy Women's Day 2024 Quotes For Wife: भारतीय संस्कृति में महिलाओं का बहुत सम्मान किया जाता है। चाहे वो पत्नी हो, मां हो, बहन हो, भाभी हो या फिर कोई भी महिला हो। महिलाओं को कद समाज में काफी बड़ा है। किसी भी रिश्ते में सम्मान बेहद जरूरी होता है। चाहे वो रिश्ता भाई-बहन का हो, मां-बेटे का हो या फिर पति-पत्नी का। हर रिश्तों में सबसे खास पति-पत्नी का रिश्ता होता है। महिलाएं अपने पति से सिर्फ सम्मान की ख्वाहिश रखती हैं। महिलाओं को सम्मान और समाज में बराबरी का हक दिलाने के लिए हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और साथ ही महिलाओं के बलिदानों को नमन किया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनी दोस्त, पत्नी, मां, भाभी, बहन हर किसी को बधाईयां देते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी को महिला दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो ये कोट्स, शायरी, फोटोज, वीडियोज, GIF, HD Wallpaper भेज सकते हैं।
Women's Day Quotes For Wife
मेरी दिल की धड़कन तुझसे है,
मेरे सांसों की तड़पन तुझसे है,
मुझे खुद पता नहीं मेरा मुझमें क्या है,
मेरी हर चीज तुझसे है।
Happy Womens Day !
तू प्यार है,
तू ही अहसास है,
जिससे चलती है जिंदगी,
तू वो मेरी सांस है।
Happy Womens Day !
हो सकता है कि मैं
ऐसा कभी न कहूं लेकिन
मैं आपको हर जगह खोजता हूं
जब मैं खुद को अकेला पाता हूं
Happy Women's Day 2024
हज़ारो फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए
हज़ारो दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हज़ारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए
पर एक “स्त्री” अकेली ही काफी है...
घर को स्वर्ग बनाने के लिए
महिला दिवस की हार्दिक बधाई...
सबका ध्यान रखती हो
सबका दर्द बांटती हो,
ईंटों के मकान को घर बनाती हो
मैंने तुम जितना मजबूत किसी को नहीं देखा...
Happy Women's Day Wifey
बिना किसी स्वार्थ के
आप पर प्यार लुटाती है
वो नारी ही है जो आप पर
दिल से अपना हक जताती है
महिला दिवस की शुभकामनाएं
