Happy Women's Day 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: हर व्यक्ति के जीवन में महिलाओं का बड़ा अहम रोल होता है। मां, बहन, भाभी, दोस्त हर रूप में महिलाएं अपना कर्तव्य निभाती हैं। महिलाएं हमेशा से समाज का एक अहम हिस्सा रही हैं। इन दिनों महिलाएं, पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। महिलाओं को समाज में बराबर का हिस्सा देने और उनके संघर्षों को याद करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और समाज में महिलाओं के महत्व के बारे में लोगों को बताया जाता है। ऐसे में इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए अपनी दोस्त, मां, सहेली, बहन को भेजें ये मैसेज, वॉलपेपर, कोट्स, फोटो और बनाएं उनके इस दिन को यादगार। साल 2024 में महिला दिवस को इंस्पायर इंक्लूजन (Inspire Inclusion) की थीम के साथ मनाया जा रहा है।
Happy Women's Day 2024 Hindi Wishes Images
क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
Happy Womens Day !
लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर,
खुशियों को बिखेरे नारी।
Happy Womens Day 2024!
अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,
वो देखो एक औरत आ रही है।
Happy Womens Day !
क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई!
हज़ारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए
हज़ारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए
हज़ारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए
पर एक स्त्री अकेली ही काफी है
घर को स्वर्ग बनाने के लिए!
Happy Womens Day !
पापा की वो लाडली,
मां की वो दुलारी
दिल से है नादान,
पर करती है सब पर जान कुर्बान,
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान
हैप्पी वुमन्स डे डियर!
मां, बहन, पत्नी, प्रेमिका
हर किरदार बखूबी से निभाती हो।
हे नारी,
तुम सब कुछ मुमकिन कर जाती हो!
आपको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं !
सबका ध्यान रखती हो
सबका दर्द बांटती हो,
ईंटों के मकान को घर बनाती हो
मैंने तुम जितना मजबूत किसी को नहीं देखा!
Happy Womens Day My Dear !
कभी मां बन कर
कभी बहन बन कर
तो कभी पत्नी बन कर
एक आदमी को सही राह दिखाती है
नारी को कभी कम न समझना
वो हर मोड़ पर आपका साथ निभाती है!
हैप्पी वुमन्स डे डियर!
मेरी दिल की धड़कन तुझसे है,
मेरे सांसों की तड़पन तुझसे है,
मुझे खुद पता नहीं मेरा मुझमें क्या है,
मेरी हर चीज तुझसे है।
Happy Womens Day !
पढ़ाई की ताकत को जानों
नारी तुम खुद को जानों
तुम हो मानवता की पालनहार
इस सृष्टि पर हो उपकार
Happy Women's Day 2024
