Wedding Anniversary wishes: शादी की सालगिरह हर कपल के लिए बेहद खास दिन होता है। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी (Wedding Anniversary wishes) को खास और यादगार बनाने के लिए पति-पत्नी एक सप्ताह पहले से तैयारियों में लग जाते हैं। कपल्स एक-दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं। साथ ही कई कपल्स डिनर डेट के जरिए अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराते हैं। लेकिन कुछ कपल्स ऐसे भी होते हैं जो इस खास मौके को एक साथ सेलिब्रेट नहीं कर पाते। ऐसे में कपल्स एक दूसरे को रोमांटिक मैसेज भेजकर इस दिन को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी इस एनिवर्सरी को खास और यादगार बनाना चाहते हैं तो अपनी बेटर हाफ को ये प्यार भरे रोमांटिक विशेज, मैसेज भेज सकते हैं।
Wedding Anniversary Messages In Hindi - वेडिंग एनिवर्सरी मैसेज इन हिंदी
1) सात फेरों से बंधा यह प्यार का बंधन,
जीवन भर यूं ही बंधा रहे।
किसी की नजर ना लगे आपके प्यार को,
और आप यूं ही हर साल सालगिरह मनाते रहे।
हैप्पी एनिवर्सरी
2) चांद सितारों की तरह
चमकता दमकता रहे आपका जीवन,
खुशियों से भर जाए आपका जीवन,
शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं।
3) आप दोनों हमारे अजीज हैं,
जो खुशियों में रंग भरते हैं,
आपकी जोड़ी हमेशा सलामत रहे,
ऊपर वाले से बस यही दुआ करते हैं।
हैप्पी एनिवर्सरी
4) जीवन की बगियां हरी रहें
जीवन में खुशियां भरी रहें,
यह जोड़ी यूं ही बनी रहें
सौ सालों तक यूं ही सजी रहें।
हैप्पी एनिवर्सरी
5) आपकी जोड़ी रबने
है कुछ ऐसी बनाई,
साथ रहे आप दोनों हमेशा
हर दिल दे रहा बधाई,
शादी की सालगिरह की ढेर सारी बधाई।
6) आपकी जोड़ी हमेशा बनी रहे,
हर दिन खुशियों से भरपूर,
आप दोनों एक दिन भी
न हो एक दूजे से दूर।
हैप्पी एनिवर्सरी
7)थामें एक-दूजे का हाथ,
बना रहे आपका साथ,
बधाई हो शादी की वर्षगांठ।
8)एक दूसरे के बिना हो आप अधूरे,
एक दूसरे के संग रहते हो पूरे,
हमेशा बना रहे आपका साथ,
बस यही है मेरे रब जी से मांग।
हैप्पी एनिवर्सरी
9)एक-दूजे पर भरोसे से बना ये
प्यारा रिश्ता उम्रभर का
सलामत रहे हमेशा
शादी की वर्षगांठकी आपको ढ़ेरो शुभकामना।
10) गागर से लेकर सागर तक,
प्यार से लेकर विश्वास तक,
जीवन भर आपकी जोड़ी सलामत रहे,
इसी दुआ के साथ शादी की सालगिरह मुबारक हो।
हैप्पी एनिवर्सरी
