Happy Vijay Diwas 2023 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: हर भारतीय के लिए 16 दिसंबर का दिन बेहद खास होता है। क्योंकि आज के ही दिन साल पाकिस्तान पर भारतीय सेना ने जीत हासिल की थी। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध (India-Pakistan War) में भारतीय सैनिकों ने अपनी विजय की वीरगाथा लिखी थी। इसलिए 16 दिसंबर को हर साल विजय दिवस (Vijay Diwas) के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने अपनी वीरता और साहस का परचम लहराते हुए पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। पाकिस्तान पर भारत को मिली जीत के इस जश्न को हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों को इन मैसेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए विजय दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
दुनिया में वही देश सबसे,
ज्यादा मजबूत होता है,
जिसके नागरिक अपने देश,
से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।
विजय दिवस की शुभकामनाएं
आओ झुककर सलाम करें उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब हैं वो जिनका,
खून देश के काम आता है...
विजय दिवस की शुभकामनाएं
कभी सनम को छोड़ के देख लेना,
कभी शहीदों को याद करके देख लेना,
कोई महबूब नहीं है वतन जैसा यारो,
देश से कभी इश्क करके देख लेना।
विजय दिवस की शुभकामनाएं
मिटा दिया है वजूद उनका,
जो भी इनसे भिड़ा है,
देश की रक्षा का संकल्प लिए,
जो जवान सरहद पर खड़ा है।
विजय दिवस की शुभकामनाएं
देशभक्तों के बलिदान से,
स्वतंत्र हुए हैं हम,
कोई पूछे कौन हो,
तो गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम।
विजय दिवस की शुभकामनाएं
सरहद पर बनके यमराज
दुश्मन कांपे सुन आवाज
निगाहें रखे जैसे बाज
दम ऐसा जैसे बादलों की गाज
विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना
कभी तपती धूप में जल के देख लेना
कैसे होती है हिफाजत मुल्क की
कभी सरहद पर चलकर देख लेना
विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
मैं मुल्क की हिफाजत करूंगा
ये मुल्क मेरी जान है
इसकी रक्षा के लिए
मेरा दिल और जान कुर्बान है
जय हिन्द
विजय दिवस की शुभकामनाएं
