Happy Saturday Morning Wishes, Messages, Status and Quotes: हफ्ते का छठा दिन शनिवार (Saturday) बेहद खास दिनों में से एक होता है। हफ्ते के शुरू के पांच दिन कड़ी मेहनत करने के बाद शनिवार का दिन सभी लोगों के लिए आराम करने वाला दिन होता है। काम करने वाले लोगों को शनिवार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसके अलावा हिंदू धर्म की मान्यताओं के हिसाब से भी शनिवार का दिन भगवान शनि देव (Shani Dev) का होता है। आप शनिवार के दिन की शुरुआत अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों को शनिवार गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Saturday Morning Messages), विशेज, कोट्स, स्टेटस आदि भेजकर कर सकते हैं। इसी को लेकर आज हमने आपके साथ शनिवार से संबंधित गुड मॉर्निंग मैसेजेस, विशेज आदि शेयर किए हैं।
Saturday Morning Wishes: शनिवार सुबह करीबियों को भेजें ये खास मैसेजेस और विशेज।
शनिवार गुड मॉर्निंग मैसेजेस (Saturday Morning Messages)
1. शनिवार की चाय तैयार है,
बाहर बह रही ठंडी बयार है,
जल्दी से उठ जाइए,
बस आपका इंतजार है।
Happy Saturday
2. सपनों के जहां से अब लौट आओ,
हुई है सुबह अब जाग जाओ,
चांद तारों को अब कह कर अलविदा,
इस नए दिन की खुँशियों में खो जाओ।
Happy Saturday Morning
3. शनिवार के दिन की सुबह हो गई है,
ज़िंदगी की फिज़ा खुशनुमा हो गई है,
मुबारक हो आपको शनिवार का दिन,
इस दिन में आपकी दुआ शामिल हो गई है।
सुप्रभात शनिवार
4. जीवन में सफलता का रहस्य है,
खुद को आने वाले अवसर,
के लिए तैयार करना।
शुभ शनिवार
5. सुबह का उजाला सदा आपके साथ हो,
आपके दिन का हर पल खास हो,
दुआ करते हैं हर दिन आपके लिए,
खुशियों का खज़ाना सदा आपके पास हो।
सुप्रभात शनिवार
6. उठो उन सभी इच्छाओं से मुक्त हो जाओ,
जो तुम्हारी प्रगति रोक रहे हैं और,
अपने उद्देश्य की तरफ बढ़ो !
सुप्रभात शनिवार
7. जिन्दगी में आपको खुशियां मिले अपार,
मिले प्यार और पुराने यार,
और हमारी तरफ से मुबारक आपको शनिवार
Happy Saturday
8. हर सुबह हमारे पास दो चुनाव होते हैं,
पहला अपने सपनों के साथ सोते रहिए,
दूसरा उठिए और उन सपनों के पीछे भागिए!
अब चुनाव आपको करना है !
सुप्रभात शनिवार
9. किरण चाहे सूर्य की हो या आशा की
जब भी निकलती है तो सभी अंधकारो को मिटा देती है..!!
सुप्रभात शनिवार
10. खुशियों का कोई रास्ता नहीं,
खुश रहना ही रास्ता है।
शुभ शनिवार
