मां सरस्वती के पूजन और आयुध पूजा की अपनों को दें शुभकामनाएं, खुलेगी शिक्षा, सफलता और समृद्धि की राह, यहां पढ़ें विशेज

Happy Saraswati Puja And Ayudha Pooja Wishes : आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की महा नवमी का दिन कला, विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन को सरस्वती बलिदान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन लोग मां सरस्वती की आराधना करते हैं। इस शुभ अवसर पर आप अपने प्रियजनों को बधाई संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Saraswati Puja And Ayudha Pooja Wishes : पंचांग के अनुसार आज यानी 1 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। सरस्वती पूजा छात्रों, शिक्षकों, कलाकारों और पेशेवरों लोगों के लिए ज्ञान और बुद्धि की प्रतीक देवी की पूजा करने का समय है। मां के सामने अपनी पुस्तकें, वाद्य यंत्र और औजार आदि रखकर शिक्षा और अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता की प्राप्ति में उनके दिव्य मार्गदर्शन की प्रार्थना करें। मां सरस्वती के पूजन को समर्पित ये खास दिन आपके ज्ञान, कौशल और नए अवसर की प्राप्ति को बढ़ाए ऐसी कामना करते हैं। यहां पढ़ें सरस्वती पूजन और आयुध पूजन के शुभकामना संदेश...

happy saraswati puja and ayudha pooja wishes

सरस्वती और आयुध पूजन

शारदीय नवरात्रि में विजयदशमी से पहले दो खास पर्व – सरस्वती पूजा और आयुध पूजा मनाए जाते हैं। ये दोनों ही खास पर्व न केवल धार्मिक आस्था से जुड़े हैं बल्कि हमारे जीवन के लिए प्रेरणादायी होते हैं। इस पुण्य अवसर पर आप अपनों को शुभकामनाएं देना न भूलें। क्योंकि आपसी बातचीत और मेलजोल से रिश्तों में अपनापन बढ़ाता है और त्योहार की खुशी और गहरी हो जाती है। यहां पढ़ें सरस्वती और आयुध पूजन के शुभकामना संदेश...

End of Feed