Happy Rang Panchami 2023 Wishes Images, Quotes: इन प्यार भरे विशेज, कोट्स, शायरी, मैसेजेस और फोटोज के जरिए दें रंग पंचमी की शुभकामनाएं

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Mar 12, 2023, 07:30 AM IST

Happy Rang Panchami 2023 Wishes Images, Quotes, Messages, and Status: हिंदू धर्म में रंग पंचमी के पावन पर्व का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिव सभी देवी देवता धरतीलोक पर होली खेलने के लिए आते हैं। रंग पंचमी का पावन पर्व आज यानी 12 मार्च 2023, रविवार को है। ऐसे में यहां हम आपके लिए रंग पंचमी के पावन अवसर पर आपके शानदार विशेज, कोट्स और शारी लेकर आए हैं, जिसे अपनों को भेज आप रंग पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Rang Panchami 2023 Wishes Images, Messages, and Status: सनातन धर्म में रंग पंचमी के पावन पर्व का विशेष महत्व है। हिंदु पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्णपक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का पावन पर्व मनाया (Happy Rang Panchami 2023) जाता है। इस बार रंगपंचमी का पावन पर्व आज यानी 12 मार्च 2023, रविवार को है। पंचमी तिथि 11 मार्च, शनिवार को रात 10 बजकर 5 मिनट से शुरु हो चुकी है, इसकी समाप्ति आज यानी 12 मार्च, रविवार को रात 10 बजकर 1 मिनट पर होगी। पौराणिक ग्रंथों की मानें तो इस दिन सभी देवी-देवता धरतीलोक पर आकर होली (Happy Rang Panchami Wishes In Hindi) खेलते हैं।

Happy Rang Panchami 2023 Wishes, Images, Quotes

Happy Rang Panchami 2023 Wishes, Images: हैप्पी रंग पंचमी 2023 विशेज, इमेजेस, कोट्स, मैसेजेस, फोटोज

मान्यता है कि रंगपंचमी के मौके पर विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है। इससे कुंडली के सभी दोष से मुक्ति (Happy Rang Panchami Quotes) मिलती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने व घी का दीपक जलाने से धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होती है। कहा जाता है कि, रंगपंचमी के दिन सूर्यदेव के मंत्रों का 108 बार जप करने से सूर्य मजबूत होता है।

End of Feed