Happy Ramadan 2025 Wishes Images, ईद मुबारक सन्देश: आज देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। मुसलमानों के लिए खुशियों और बरकतों का दिन होता है। ये दिन रोज़े, इबादत और सब्र के बाद खुशियों का जश्न मनाने का मौका होता है। ये त्योहार इस्लामिक कैलेंडर में दसवें महीने शव्वाल की शुरुआत और रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है, साथ ही लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे का भी प्रतीक है। ईद के दिन सुबह-सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग दरगाह में नमाज़ पढ़ते हैं और सभी को गले लगाकर ईद की बधाई देते हैं। अगर आप भी किसी अपने को ईद की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो यहां से ईद-उल-फितर के खास मैसेज, विशेज और बधाई संदेश देख सकते हैं।
Eid- Ul-Fitr Mubarak Wishes 2025
1) चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको।
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हमारी दुआ है कि इस ईद वो मिल जाए आपको।
Eid Mubarak 2025
2) समंदर को उसका किनारा मुबारक,
चांद को सितारा मुबारक,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
आपको ईद का त्योहार मुबारक।
Eid Mubarak 2025
3) ऐ चांद उनको मेरा पैगाम देना,
प्यारा सा सलाम कहना,
मुलाकात हो तो खुशी का दिन,
और हंसी का शाम कहना।
Eid Mubarak 2025
4) चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,
इबादत से भरा हो रोजा तुम्हारा।
हर रोजा और नमाज कबूल हो तुम्हारी,
यह अल्लाह से है दुआ हमारी।
Eid Mubarak 2025
5) दीपक में अगर नूर न होता,
तन्हा दिल यूं मजबूर न होता।
मैं आपको ईद मुबारक कहने जरूर आता,
अगर आपका घर इतनी दूर न होता
Eid Mubarak 2025
6) आज खुदा की हम पर हो मेहरबानी,
कर दे माफ हमारी सारी नाफरमानी।
ईद के दिन आओ मिलकर करें यही वादा,
खुदा की ही राहों पर हम चलेंगे सदा।
Eid Mubarak 2025
7) आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है।
जिसने भी रखे रोजे,
उन सबके लिए अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है।
Eid Mubarak 2025
8) चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक।
सितारों को बुलंदी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक।
Eid Mubarak 2025
9) तेरे हुस्न की तारीफ में, आज शायर ने अर्ज किया है,
आज ईद का चांद, फलक पर नहीं फर्श पर दिखा है।
Eid Mubarak 2025
10) तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन कि,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
Eid Mubarak 2025
