Phulera Dooj Wishes In Hindi: राधा-कृष्ण के मिलन का पावन उत्सव, फुलेरा दूज पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Phulera Dooj Wishes In Hindi: पौराणिक कथाओं के अनुसार फुलेरा दूज के दिन भगवान कृष्ण और राधा जी का मिलन हुआ था। फुलेरा दूज की शुभकामनाएं आप अपने प्रियजनों को कुछ खास अंदाज में दे सकते हैं। यहां पढ़ें फुलेरा दूज के शुभकामना संदेश, विशेज...

Phulera Dooj 2026 Wishes in Hindi: फाल्गुन की हल्की बयार, मंदिरों में गूंजते भजन, और फूलों की खुशबू से सजी गलियां फुलेरा दूज की यही पहचान है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व ब्रजभूमि में होली के आगाज का प्रतीक माना जाता है। उत्तर भारत में फुलेरा दूज का विशेष महत्व है, खासकर मथुरा और वृंदावन में इस पर्व की एक अलग ही धूम देखने को मिलती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण और राधा जी का मिलन हुआ था। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Phulera Dooj Wishes in Hindi

फुलेरा दूज 2026 के शुभकामना संदेश

होली की शुरुआत

फुलेरा दूज के दिन से ही भगवान कृष्ण ने फूलों की होली खेलने की शुरुआत की थी। यही कारण है कि वृंदावन और मथुरा समेत पूरे ब्रज में फुलेरा दूज से ही होली मनाई जाने लगती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण राधा रानी के साथ फूलों की होली खेलते हैं। इस दिन की अलग ही छटा देखने को मिलती है। मंदिरों में विशेष श्रृंगार, फूलों की वर्षा और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठते हैं। माना जाता है कि फुलेरा दूज से ही ब्रज में होली का आधिकारिक शुभारंभ हो जाता है। रंगों की होली से पहले फूलों की यह होली प्रेम, पवित्रता और सौहार्द का संदेश देती है। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं। यहां पढ़ें फुलेरा दूज के शुभकामना संदेश..

End of Feed