Happy Parent's Day 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में हर साल जुलाई के चौथे रविवार को राष्ट्रीय माता-पिता दिवस (Happy Parent's Day 2023) मनाया जाता है। पिछले कुछ सालों मे नेशनल पेरेंट्स डे (Happy Parent's Day) कई देशों में भी फैल गया है। इस साल नेशनल पेरेंट्स डे आज यानी 23 जुलाई को मनाया जाएगा। आज का दिन माता-पिता को उनके बलिदानों के साथ-साथ उनके परिवारों और समाज के लिए योगदान को पहचानने और सम्मान देने के लिए समर्पित है। माता-पिता हमारे जीवन में सबसे खास लोग होते हैं। माता-पिता को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि उनके बच्चे उन्हें कितना महत्व देते हैं और उनका आदर करते हैं। आज के दिन आपको अपने माता-पिता को इस दिन से संबंधित विशेज (Happy Parent's Day Wishes), मैसेजेस, फोटो आदि उनके मोबाइल फोन पर भेजने चाहिए। आज इसी को लेकर हम आपके साथ इस दिन से संबंधित विशेज (Happy Parent's Day Hindi Wishes) शेयर कर रहे हैं, जो हिंदी में हैं। आप यहां से इन विशेज को कॉपी करके अपने माता-पिता के मोबाइल पर भेज सकते हैं।
Happy Parent's Day 2023: नेशनल पेरेंट्स डे आज।
हैप्पी पेरेंट्स डे 2023 हिंदी विशेज (Happy Parent's Day 2023 Hindi Wishes)
1
भूलना नहीं पिता का प्यार,
ना कभी भूलना मां का दुलार,
जिसने हमको जीवन दिया,
सदा करना उनका सत्कार।
Happy Parents' Day 2023
2
मां-बाप का दिल जीत लो कामयाब हो जाओगे,
वरना सारी दुनिया जीतकर भी तुम हार जाओगे।
हैप्पी पेरेंट्स डे 2023
3
हमें छांव में रखा,
खुद वो दिन भर धूप में जलते हैं।
हमने देखा है जन्नत से उतरें उन फरिश्तों को,
अपने मां-बाप के रूप में..
हैप्पी पेरेंट्स डे
4
मुफ्त में सिर्फ माता-पिता का प्यार मिलता है,
बाकी हर रिश्ते के लिए कुछ न कुछ चुकाना पड़ता है।
Happy Parents' Day
5
हर पल मां-बाप अपने हिस्से की खुशियां लुटाते है,
लोग इस बात को माता- पिता बनने के बाद समझ पाते है।
हैप्पी पेरेंट्स डे
6
मां की ममता, पिता का साया
हर मुश्किल में होता है जीने का सहारा।
हैप्पी पेरेंट्स डे 2023
7
मां धरती पिता आकाश है,
मां संगीत तो पिता साज है।
जीवन में सब कुछ बस इन्ही से है,
यही दोनों तो हैं जो मेरे दिल से सरताज है..
Happy Parents' Day 2023
8
नींद अपनी भुला कर सुलाया हमको,
आंसू अपने गिरा कर हंसाया हमको।
दर्द कभी न देना उन हस्तियों को,
ऊपर वाले ने बड़े प्यार से बनाया मां-बाप जिनको।
Happy Parents' Day
9
जो माँ-बाप की मजबूरी समझकर
अपने हालात को बदलते है,
वही बच्चे आगे चलकर
दुनिया में बड़ा नाम करते है.
हैप्पी पेरेंट्स डे
